फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

करारी थाना क्षेत्र के अमीनपुर सवरों गांव में एक महिला का शव गोशाला में फंदे से लटकता हुआ मिला। संदिग्ध हालात में हुई मौत को लेकर परिवार के लोग खुदकुशी मान रहे हैं लेकिन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। वहीं थाने पर पहुंचकर मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा किया और हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Sep 2020 10:53 PM (IST) Updated:Fri, 04 Sep 2020 06:05 AM (IST)
फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

म्योहर : करारी थाना क्षेत्र के अमीनपुर सवरों गांव में एक महिला का शव गोशाला में फंदे से लटकता हुआ मिला। संदिग्ध हालात में हुई मौत को लेकर परिवार के लोग खुदकुशी मान रहे हैं, लेकिन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। वहीं थाने पर पहुंचकर मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा किया और हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अमीनपुर सवरों निवासी रामचरन का बेटा संजय सब्जी विक्रेता है। उसकी 32 वर्षीय पत्नी सरिता तीन दिन पहले ही मायके से आई थी। वह किसी बात को लेकर काफी गुमसुम रहा करती थी। पति संजय का कहना है कि कई बार उसने कारण पूछा, लेकिन उसने नहीं बताया। गुरुवार की सुबह संजय सब्जी बेचने के लिए निकल गया। घर पर रहे तीन बच्चे बाहर खेल रहे थे। जबकि सरिता गोशाला की तरफ गई थी। इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। करीब 11बजे पति घर लौटा और बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि मां गोशाला की ओर गई है। संजय वहां पहुंचा तो धन्नी के सहारे सरिता का शव फंदे पर लटक रहा था। चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जानकारी होने पर मायका पक्ष से भाई भी ग्रामीणों के साथ गांव पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायका पक्ष के लोग थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी