दबंग ने गायब कर दिया छह पोल और तार

सरसवां विकास खंड क्षेत्र के बरौली गांव के एक दबंग ने स्कूल के लिए बिछाई गई विद्युत लाइन को गायब कर दिया। गांव के लोगों के विरोध करने पर दबंग ने मारने पीटने की धमकी दी है। प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी समेत अन्य लोगों को जानकारी दी है। विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 10:12 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 10:12 PM (IST)
दबंग ने गायब कर दिया छह पोल और तार
दबंग ने गायब कर दिया छह पोल और तार

कौशांबी : सरसवां विकास खंड क्षेत्र के बरौली गांव के एक दबंग ने स्कूल के लिए बिछाई गई विद्युत लाइन को गायब कर दिया। गांव के लोगों के विरोध करने पर दबंग ने मारने पीटने की धमकी दी है। प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी समेत अन्य लोगों को जानकारी दी है। विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है।

बरौली गांव निवासी एक दबंग करीब एक सप्ताह पहले घर के सामने लगे नीम के पेड़ को काट रहा था। इसी दौरान अचानक पेड़ की एक डाल टूटकर निकट से गुजरी विद्युत लाइन के ऊपर गिर गई। जिससे पोल टूट गया। इस पोल को बदलने के लिए दबंग ने गांव के कुछ लोगों की मदद से स्कूल की ओर जाने वाली लाइन के पोल को खोदना शुरू कर दिया। पहले पोल को खोदा तो वह टूट गया। इसके बाद उसने दूसरा पोल खोदने का प्रयास किया। वह भी टूट गया। इसके बाद तीसरे पोल को दबंग ने उखाड़ लिया। जिसे टूटे पोल के पास लगा दिया गया। इसके बाद गांव के अन्य स्थानों पर पोल लगाने के लिए तीन अन्य पोल को खोद लिया। विद्युत पोल के साथ ही उन्होंने तार भी गायब कर दी। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी मिथलेश कुमार को दी। उन्होंने बीएसए समेत अवर अभियंता को जानकारी दी है। करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी। अधिशासी अभियंता विद्युत अंकित कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। अब वह इसकी जांच कराएंगे। यदि विद्युत पोल गायब हुए तो इसको लेकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

chat bot
आपका साथी