दबंग ने साथियों संग युवक को पीटा

कसेंदा चरवा के कलापत का पूरा गांव में शुक्रवार की सुबह मामूली बात पर पड़ोसी ने साथियो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:47 PM (IST)
दबंग ने साथियों संग युवक को पीटा
दबंग ने साथियों संग युवक को पीटा

कसेंदा : चरवा के कलापत का पूरा गांव में शुक्रवार की सुबह मामूली बात पर पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर युवक को डंडों से पीट दिया। मारपीट में युवक को चोटें आई। लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह शांत कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

चरवा के कलापत का पूरा निवासी सर्वेश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह राशन लेने कोटेदार के यहां गया था। वह राशन लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोसी अपने दो साथियों के साथ रास्ते में उसे रोककर उधर से न जाने देने की जिद करने लगा। कारण पूछने पर वह सभी गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उन सभी ने मिलकर डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दिया है। एक किलो गांजा बरामद,े युवक गिरफ्तार : कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे से पुलिस ने एक युवक को एक किलो सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा। थाने के उपनिरीक्षक श्याम सुंदर यादव शुक्रवार की सुबह गश्त पर थे। इस बीच सूचना मिली कि एक युवक गांजा लेकर भरवारी कस्बे में खड़ा है। वह गांजा लेकर कहीं जाना चाह रहा है। इस पर उपनिरीक्षक सिपाहियों के साथ पहुंचे। पुलिस को देख युवक भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। उपनिरीक्षक के मुताबिक युवक के पास से 11सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पकड़ा गया आरोपित राजू साहू पुत्र मुन्ना साहू निवासी गांधीनगर भरवारी है।

chat bot
आपका साथी