निर्माणधीन दीवार ढहाई, महिला को पीटा

सरायअकिल थाना क्षेत्र के बेरुई गांव में कुछ लोगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहा दी। विरोध करने पर महिला की पिटाई की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। बेरुई निवासी फुर्ती लाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी भूमिधरी गांव में ही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:09 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:09 AM (IST)
निर्माणधीन दीवार ढहाई, महिला को पीटा
निर्माणधीन दीवार ढहाई, महिला को पीटा

संसू, पुरखास : सरायअकिल थाना क्षेत्र के बेरुई गांव में कुछ लोगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहा दी। विरोध करने पर महिला की पिटाई की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। बेरुई निवासी फुर्ती लाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी भूमिधरी गांव में ही है। गुरुवार को वह अपनी भूमिधरी पर दीवार का निर्माण करा रहा था। उसका आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी युवक अपने परिवार के साथ आया और गाली-गलौज करते हुए दीवार ढहा दिया। विरोध करने पर पीटा गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। शिकायत पर पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेज जांच शुरू कर दी है।

शराब पीने के विरोध पर पत्नी को पीटा

संसू, चायल : चरवा थाना क्षेत्र के रतगहा गांव में शराब पीने का विरोध करने पर पति ने महिला की जमकर पिटाई की। महिला ने यह आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेज जांच शुरू कर दी है।

गोबर फेंकने के विवाद में बहू व ससुर को पीटा

जासं, कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबावां पूरब गांव में घर के बाहर गोबर फेंकने के विरोध पर कुछ लोगों ने बहू व ससुर की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा।

पुलिस ने वृद्धा को किया परिवार के सुपुर्द

संसू, कड़ा : प्रतापगढ़ के मानिकपुर के सहजनी प्रेमराज का पूरा निवासी बबलू सिंह पुत्र सुरेश कुमार परिवार के साथ मंगलवार को शीतला धाम दर्शन के लिए आए थे। गंगा स्नान के दौरान उसकी नानी रामराज देवी परिवार से बिछड़ गई थीं। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बुजुर्ग महिला की तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह पता चला कि एक लापता महिला सैनी के संभुई गांव में घूम रही है। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और फोटो के जरिए वृद्धा की पहचान कराते हुए उनके परिवार वालों को जानकारी दी। बबलू सिंह थाने पहुंचे और वृद्धा को अपने साथ लेकर चले गए।

chat bot
आपका साथी