पांच हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं से विकसित होगा चायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व उनके मार्गदर्शन में योगी सरकार ने जिस तरह विकास के गति को आगे बढ़ाया है। उसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश आज विकास में देश भर में अग्रणी है। पिछले चार वर्ष में चायल क्षेत्र का जो विकास हुआ है। उससे क्षेत्र की जनता को वाजिब सुविधाएं मिल रहा है। चायल क्षेत्र के विकास में भाजपा सरकार ने कुल पांच हजार करोड़ खर्च करने की अनुमति दी है। कई परियोजनाएं पूरी हो गई हैं और कुछ का निर्माण कार्य चल रहा है। ये बातें जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित सरस हाल में प्रेस वार्ता के दौरान चायल विधायक संजय गुप्ता ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:14 PM (IST)
पांच हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं से विकसित होगा चायल
पांच हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं से विकसित होगा चायल

कौशांबी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व उनके मार्गदर्शन में योगी सरकार ने जिस तरह विकास के गति को आगे बढ़ाया है। उसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश आज विकास में देश भर में अग्रणी है। पिछले चार वर्ष में चायल क्षेत्र का जो विकास हुआ है। उससे क्षेत्र की जनता को वाजिब सुविधाएं मिल रहा है। चायल क्षेत्र के विकास में भाजपा सरकार ने कुल पांच हजार करोड़ खर्च करने की अनुमति दी है। कई परियोजनाएं पूरी हो गई हैं और कुछ का निर्माण कार्य चल रहा है। ये बातें जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित सरस हाल में प्रेस वार्ता के दौरान चायल विधायक संजय गुप्ता ने कही।

विधायक ने साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि चायल विधानसभा में लोक निर्माण विभाग द्वारा 228 मार्गों का 16560. 86 लाख रुपये से कार्य को कराया जा चुका है। साथ ही 51 मार्गों का कार्य चल रहा है। जिला पंचायत द्वारा 115 कार्यों को 1364.31 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया गया है। समाज कल्याण और निर्माण निगम ने 127.16 लाख रुपये के चार कार्यों को पूरा कर लिया है। इसी प्रकार चायल क्षेत्र में लघु सिचाई विभाग, विधायक निधि द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, जल निगम की ओर से विकास कार्य कराया गया है। कहा कि मेरी पहल पर भरवारी को नगर पालिका का दर्जा मिला। वहां पर 60 करोड़ 60लाख रुपये से विकास कार्य कराया गया है। 800 करोड़ रुपये की लागत से प्रयागराज एयरपोर्ट से वाया सराय अकिल कौशांबी खास तक की परियोजना स्वीकृत कराई गई हैं। नंदा का पुरवा से प्रतापपुर तक 200 करोड़ रुपये की लागत से यमुना पर पुल बनाए जाने की स्वीकृत कराई गई। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हाई मास्ट की स्थापना की घोषणा की गई है। भरवारी में एक नया बस स्टाप व आइटीआइ कालेज की स्थापना और एक नए स्टेडियम की स्थापना कराई जा रही है। सैयद सरावां में फ्लाईओवर निर्माणाधीन है।

chat bot
आपका साथी