गेहूं खरीद की धीमी गति पर केंद्र प्रभारी को फटकार

नारा गेहूं खरीद केंद्र शमशाबाद का गुरुवार की दोपहर सिराथू एसडीएम प्रखर उत्तम ने औचक ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 10:25 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 10:25 PM (IST)
गेहूं खरीद की धीमी गति पर केंद्र प्रभारी को फटकार
गेहूं खरीद की धीमी गति पर केंद्र प्रभारी को फटकार

नारा : गेहूं खरीद केंद्र शमशाबाद का गुरुवार की दोपहर सिराथू एसडीएम प्रखर उत्तम ने औचक निरीक्षण किया। खरीद की धीमी प्रगति होने पर केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तेजी लाने का निर्देश दिया।

कृषकों के गेहूं की उपज बेचने के लिए किसान सेवा सहकारी समिति शमशाबाद मे क्रय केंद्र बनाया गया है। खरीद के लिए आठ हजार क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही अब तक 77 किसानों का 3144 क्विंटल गेहूं की खरीद की गयी है। गुरुवार की दोपहर निरीक्षण करते हुए उपजिलाधिकारी ने खरीद रजिस्टर, खरीदे गए गेहूं के रखरखाव व केंद्र के बाहर पड़े किसानों के गेहूं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मौजूद रहे मोनू त्रिपाठी, त्रिभुवन तिवारी आदि लोगों ने बताया कि दो हफ्ते से गेहूं केंद्र के बाहर पड़ा है। जिसकी अब तक तौल नहीं कराई गई। केंद्र प्रभारी शिवभवन यादव को कड़ी फटकार लगाते हुए एसडीएम ने दो दिन में केंद्र के बाहर पड़े किसानों के गेहूं की तौल कराने का निर्देश देते हुए खरीद में तेजी लाए जाने को कहा। मास्क न लगाने वालों से वसूला गया 39 हजार का जुर्माना : कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर शिकंजा कसने के लिए जिले की पुलिस ने मास्क न लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई का अभियान चला रखा है। गुरुवार को कुल 53 लोगों से 21 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इतना ही नहीं, कई वाहनों का चालान भी पुलिस ने किया।

जिले में कोविड के दूसरे स्ट्रेन ने लोगों को दहशत में डाल रखा है। जिला प्रशासन भी लोगों को फिजिकल डिस्टेंसिग व मास्क लगाए जाने के लिए जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद तमाम लोग ऐसे हैं, जो बिना मास्क लगाए ही सड़क पर निकल रहे हैं। लाकडाउन के बावजूद बिना मास्क निकलने वाले लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है। इसके अलावा गुरुवार को चेकिग अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 197 वाहनों का ई-चालान किया। इसके अलावा यातायात प्रभारी रविद्र त्रिपाठी ने छह वाहनों का चालान कर चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसी प्रकार जांच के दौरान 98 लोगों ने मास्क नहीं लगाया था। इस पर 18200 रुपये का जुर्माना संबंधित व्यक्तियों से वसूला गया।

chat bot
आपका साथी