मनोरोगी बालिका से दुष्कर्म पर मुकदमा दर्ज, हालत गंभीर होने पर अस्पताल में कराया भर्ती

सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही मनोरोगी बालिका से दुष्कर्म करने वाले अज्ञात आरोपित के खिलाफ शुक्रवार की देर रात पुलिस ने केस दर्ज किया। बालिका का मेडिकल परीक्षण फिलहाल कराया जा रहा है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। इसके लिए पुलिस सुरागरशी कर रही है। गांव के कई संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:19 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:19 AM (IST)
मनोरोगी बालिका से दुष्कर्म पर मुकदमा दर्ज, हालत गंभीर होने पर अस्पताल में कराया भर्ती
मनोरोगी बालिका से दुष्कर्म पर मुकदमा दर्ज, हालत गंभीर होने पर अस्पताल में कराया भर्ती

जासं, कौशांबी : सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही मनोरोगी बालिका से दुष्कर्म करने वाले अज्ञात आरोपित के खिलाफ शुक्रवार की देर रात पुलिस ने केस दर्ज किया। बालिका का मेडिकल परीक्षण फिलहाल कराया जा रहा है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। इसके लिए पुलिस सुरागरशी कर रही है। गांव के कई संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर है।

सराय अकिल इलाके की एक महिला ने बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी दिमागी रूप से बीमार रहा करती है। 22 सितंबर को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच अज्ञात युवक ने बहला फुसला कर उसका अपहरण कर लिया और गांव के बाहर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बालिका के गायब होने पर परिवारीजन चिंतित हो गए। स्वजन उसकी तलाश में जुट गए। उसे घर से लेकर आसपास तथा खेतों की ओर खोजा जाने लगा। कुछ देर बाद रोती-बिलखती बेटी घर पहुंची तो महिला ने देखा कि उसके नाजुक अंग से खून निकल रहा है। आनन फानन में वह उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। जबकि मासूम की दिमागी संतुलन ठीक न होने के कारण वह कुछ नहीं बता पा रही है। इंस्पेक्टर भुवेनश चौबे का कहना है कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी