किशोरी से छेड़खानी, युवक के खिलाफ मुकदमा

जासं कौशांबी सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत गई किशोरी के साथ युवक ने छेड़ख

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Dec 2020 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 20 Dec 2020 10:18 PM (IST)
किशोरी से छेड़खानी, युवक के खिलाफ मुकदमा
किशोरी से छेड़खानी, युवक के खिलाफ मुकदमा

जासं, कौशांबी : सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत गई किशोरी के साथ युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरायअकिल इलाके की एक किशोरी शनिवार की दोपहर खेत की तरफ गई थी। उसका कहना है कि इस बीच गांव का ही एक युवक उसे रास्ते में मिला और छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई की। चीखने-चिल्लाने पर उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने ललकारा तो युवक भाग निकला। घर पहुंची किशोरी ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है। पति समेत तीन पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

कौशांबी : सरायअकिल थाना क्षेत्र के बेनीराम कटरा की एक विवाहिता को ससुरालियों ने कम दहेज मिलने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। साथ ही उसे पीटकर घर से भगा दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेनीराम कटरा निवासी अल्पनारायण ने अपनी बेटी अनुजा ओझा की शादी प्रयागराज के बादशाही मंडी में गोपाल के साथ की थी। अनुजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज में मारुति कार के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन जुल्म खत्म नहीं हुआ। छह माह पहले ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर आपबीती सुनाई। शिकायत के बावजूद थाने में कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक अभिनंदन से गुहार लगाई।

chat bot
आपका साथी