दीपावली तक कारोबारियों को साप्ताहिक बंदी में दी जाए छूट

कोरोना से बचाव के लिए पूर्व में लगाए गए लॉकडाउन से कारखानों और दुकानों की बंदी से कारोबारियों को तगड़ा झटका लगा। सात माह बाद नवरात्र व दशहरा से बाजारों में रौनक लौटी है। लंबे समय के बाद बाजारों का सन्नाटा खत्म हुआ है। बिक्री भी होने लगी है लेकिन साप्ताहिक बंदी व्यापारियों को खल रही है। आने वाले त्योहारों तक साप्ताहिक पर छूट दी जाए अब ऐसे मांग उठ रही है ताकि व्यापारियों का हुआ घटा इस बार की खरीदारी से कम हो जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:06 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:06 AM (IST)
दीपावली तक कारोबारियों को साप्ताहिक बंदी में दी जाए छूट
दीपावली तक कारोबारियों को साप्ताहिक बंदी में दी जाए छूट

कौशांबी : कोरोना से बचाव के लिए पूर्व में लगाए गए लॉकडाउन से कारखानों और दुकानों की बंदी से कारोबारियों को तगड़ा झटका लगा। सात माह बाद नवरात्र व दशहरा से बाजारों में रौनक लौटी है। लंबे समय के बाद बाजारों का सन्नाटा खत्म हुआ है। बिक्री भी होने लगी है, लेकिन साप्ताहिक बंदी व्यापारियों को खल रही है। आने वाले त्योहारों तक साप्ताहिक पर छूट दी जाए, अब ऐसे मांग उठ रही है, ताकि व्यापारियों का हुआ घटा इस बार की खरीदारी से कम हो जाए।

मार्च महीने में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल जाने पर कारोबार ठप हो गया था। इसकी वजह से छोटे व बड़े कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। नवरात्र पर्व से बाजार गुलजार हुए हैं। जिला मुख्यालय मंझनपुर, सिराथू, चायल, भरवारी, सरायअकिल, अजुहा, मूरतगंज आदि प्रमुख बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी। खरीदारी हो रही है। लेकिन साप्ताहिक बंदी व्यापारियों को परेशान कर रही है। मंझनपुर के कपड़ा व्यापारी अन्नू केसरवानी, सुनील केसरवानी, सिराथू के राजेंद्र प्रसाद, सरायअकिल के मनोज कुमार का कहना है कि सात माह बाद बिक्री शुरू हुई है, लेकिन साप्ताहिक बंदी से प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। धनतेरस व दीपावली तक साप्ताहिक बंदी में छूट दी जाए। साप्ताहिक बंदी होने की वजह से शुक्रवार को अजुहा बाजार की दुकानें बंद करा दी गई। इससे व्यापारियों में नाराजगी है।

----

बोले व्यापारी..

लंबे समय के बाद बाजारों का सन्नाटा टूटा है। बिक्री भी होने लगी है, लेकिन साप्ताहिक बंदी व्यापारियों को खल रही है। आने वाले त्योहारों तक साप्ताहिक पर छूट दी जानी चाहिए।

-केदारनाथ बंदी के दिन दुकान नहीं खोलने दिया जा रहा है। व्यापारियों को दीपावली के मद्देनजर प्रतिदिन दुकान खोलने की अनुमति दी जाए, जिससे व्यापार दुकानदारी करके अपनी आर्थिक स्थित में सुधार ला सकें।

-जयनारायण गुप्ता कोरोना से बचाव के लिए पूर्व में लगाए गए लॉकडाउन में कारखानों व दुकानों की बंदी से कारोबारियों को तगड़ा झटका लगा है। अब साप्ताहिक बंदी से दुकानदार परेशान है।

-राकेश कुमार कोरोना से बचाव के लिए पूर्व में लगाए गए लॉकडाउन में कारोबारियों को काफी नुकसान हुआ है। धीरे-धीरे स्थिति सुधर रही है। अब बाजारों को भीड़ भी दिख रही है। धनतेरस व दीपावली तक साप्ताहिक बंदी में छूट दी जाए। इस संबंध में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।

-रमेश अग्रहरि, प्रांतीय महामंत्री व्यापार मंडल

chat bot
आपका साथी