दबंगों ने उखाड़ दी दो बिस्वा मिर्च की फसल

कोखराज थाना क्षेत्र के सुखऊ का पूरा निवासी केशन लाल का गांव के ही एक युवक से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है। केशनलाल के मुताबिक बीते दिनों विपक्षी ने बेटी की पिटाई की थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 12:49 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:05 AM (IST)
दबंगों ने उखाड़ दी दो बिस्वा मिर्च की फसल
दबंगों ने उखाड़ दी दो बिस्वा मिर्च की फसल

जासं, कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के सुखऊ का पूरा निवासी केशन लाल का गांव के ही एक युवक से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है। केशनलाल के मुताबिक बीते दिनों विपक्षी ने बेटी की पिटाई की थी।

मामले की शिकायत पर पुलिस आरोपित युवक को शहजादपुर चौकी लेकर आई थी। बाद में उसे छोड़ दिया गया। इससे हौसला बुलंद आरोपित ने चौकी से छूटने के बाद गांव पहुंचकर केशनलाल के घर के छप्पर में आग लगा दी। ग्रामीणों के ललकारने पर वह भाग निकला। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इसी तरह रविवार की रात विपक्षी ने उसके दो बिस्वा खेत में खड़ी मिर्च की फसल को उखाड़ कर फेंक दिया। रखवाली कर रहे केशन के बेटे राजेंद्र ने विरोध किया तो हमलावर ने उसकी पिटाई की और भाग निकला। घर पहुंचकर राजेंद्र ने पिता को आपबीती सुनाई। सोमवार को शिकायत पर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी