भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव व फायरिग में चार घायल, गोली लगने से एक महिला की हालत नाजुक

सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावां का मजरा सरैया गांव में स्कूल के बगल भूमि पर कब्जा करने की शिकायत से झल्लाए कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। जमकर हुई मारपीट पथराव व फायरिग में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। लहूलुहान हालत में सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 12:07 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:07 AM (IST)
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव व फायरिग में चार घायल, गोली लगने से एक महिला की हालत नाजुक
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव व फायरिग में चार घायल, गोली लगने से एक महिला की हालत नाजुक

कौशांबी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावां का मजरा सरैया गांव में स्कूल के बगल भूमि पर कब्जा करने की शिकायत से झल्लाए कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। जमकर हुई मारपीट, पथराव व फायरिग में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। लहूलुहान हालत में सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि एक महिला गोली लगने के कारण हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से तनाव की स्थिति बरकरार है। सरैया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप कुछ भूमि खाली पड़ी है। इस पर गांव के अवधेश सिंह कब्जा करना चाहते हैं। इस पर उन्होंने रविवार को ट्रैक्टर से भूमि की जोताई करा दी। इसकी जानकारी जब गांव के प्रदीप के बेटे विनीत तिवारी को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। साथ ही मामले की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी। अवधेश ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब विनीत के पिता प्रदीप को हुई तो वह उलाहना देने के लिए अवधेश के घर पहुंचे। इससे झल्लाए अवधेश अपने आधा दर्जन साथियों के साथ तमंचा, लाठी व फरसा लेकर आया और गाली देने लगा। प्रदीप का कहना है कि उसने जब इस बात का विरोध किया तो हमलावरों ने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान विनीत घायल हुआ। बीच-बचाव करने आए प्रदीप व उनकी पत्नी अनीता और पिता कृपादत्त को भी हमलावरों ने जमकर पीटा। इस दौरान हमलावरों ने फायरिग भी की। प्रदीप का कहना है कि पत्नी अनीता के सिर में गोली लगने से वह गिरकर तड़पने लगे। हमलावरों का उत्पात देख ग्रामीणों ने ललकारा तो वह धमकी देते हुए भाग निकले। लहूलुहान हालत में सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनीता की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी होने पर सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण समेत सैनी कोतवाली की फोर्स पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की। इस संबंध में इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह का कहना है कि फिलहाल परिवार के लोगों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी