भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
नेवादा के दुर्गापुर में पंडित हरबंश प्रसाद महाविद्यालय में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि प्रयागराज गंगापार उपाध्यक्ष व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल ने बताया कि 1952 से 1980 तक जनसंघ के नाम से पार्टी को जाना जाता था।
संवाद सूत्र, चायल : नेवादा के दुर्गापुर में पंडित हरबंश प्रसाद महाविद्यालय में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि प्रयागराज गंगापार उपाध्यक्ष व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल ने बताया कि 1952 से 1980 तक जनसंघ के नाम से पार्टी को जाना जाता था। छह अप्रैल 1980 से अब तक का सफर कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा। अनुशासन व समर्पण से भाजपा आज पूरे विश्व में एक वटवृक्ष के रूप में स्थापित हो गई है।
दीपक मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को कार्यकर्ता पार्टी के दिशा निर्देश पर साकार कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह पूजा, अनुशासन, संस्कार और समर्पण की पार्टी है। कौशांबी जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल ने भारतीय राजनीति में 2014 के बाद आए बदलाव पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिविर मे महेंद्र नाथ त्रिपाठी, रामबाबू मौर्य, भूपेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र मिश्र, त्रिशूल नाथ, रेखा सिंह, विनीत पांडेय, संदीप मिश्र, अरविद कुमार, रामगोपाल सोनी, दीपक बाबू केसरवानी, विजय केसरवानी, अखिलेश, सुनील, ओम प्रकाश, शिवम केसरवानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन की मजबूती के लिए किया मंथन
जासं, कौशांबी : संगठन की मजबूती को लेकर गुरुवार को बीएसपी के पदाधिकारियों ने कौशांबी ब्लाक के बेरौचा गांव में बैठक की। इसमें संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर नए सिरे से संगठन को मजबूत करने की पहल पर चर्चा हुई। बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पहल शुरू कर दी है। इसके लिए लगातार बैठकें चल रही हैं। गुरुवार को बेरौचा गांव में नवनियुक्त मंडल, जिला व सेक्टर प्रभारियों ने बैठक की। इस दौरान उनको संगठन से जुड़ी जानकारी दी गई। सेक्टर अध्यक्ष रामपियारे रैदास ने कहा कि हम सब को अब मिलकर बूथ स्तर पर संगठन को नए सिरे से खड़ा करना होगा। जब तक संगठन में जोश नहीं होगा। हमारे विचार लोगों तक नहीं पहुंच सकते। कहा कि समाज के गरीब तबके को किसी ने न्याय दिया है तो वह बीएसपी है। इस बात को अब जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित करें। इससे संगठन में नहीं उर्जा आएगी। नए लोगों का साथ मिलेगा। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का एक-दूसरे से परिचय भी कराया गया। इस मौके पर महासचिव शिवचंद निषाद, सचिव जितेंद्र सरोज समेत तमाम लोग मौजूद रहे।