भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, स्वजनों को दे गए संत्वना

प्रदेश में भाजपा दोबारा आए। इसके लिए तानाबाना बुना जा रहा है। कोविड व अन्य तरीके से पदाधिकारियों व पार्टी से जुड़े लोगों की मौत पूर्व में हो गई थी। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष जिलाध्यक्ष व विधायकों के साथ लोगों के घर पहुंच कर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दिया। साथ ही दुखी स्वजनों से मिलकर उनका हाल जाना।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:33 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, स्वजनों को दे गए संत्वना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, स्वजनों को दे गए संत्वना

जासं, कौशांबी : प्रदेश में भाजपा दोबारा आए। इसके लिए तानाबाना बुना जा रहा है। कोविड व अन्य तरीके से पदाधिकारियों व पार्टी से जुड़े लोगों की मौत पूर्व में हो गई थी। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व विधायकों के साथ लोगों के घर पहुंच कर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दिया। साथ ही दुखी स्वजनों से मिलकर उनका हाल जाना।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देवी सिंह शनिवार कोरोना संक्रमण के दौरान दिवंगत हुए भाजपा नेताओं के स्वजनों से मिलने कौशांबी आए। दोपहर दो बजे वह फतेहपुर जनपद की ओर से वह कार से सीधे देवीगंज पहुंचे। देवीगंज निवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष स्व. डा. इंद्रकुमार महेश्वरी के आवास पहुंचे। वहां उनके स्वजनों से मिले। स्व. महेश्वरी की करीब दो माह पहले कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंडल अध्यक्ष के पुत्र गौरव महेश्वरी व सौरभ महेश्वरी से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश टीम इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। प्रदेश अध्यक्ष ने उनको आश्वासन दिया कि उनके हर संकट में भाजपा खड़ी मिलेगी। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के बाद उनका काफिला वहां से रवाना हुआ और सिराथू तहसील के हिसामपुर बहरे के मजरा लोटिया गांव पहुंचे। जहां पूर्व मंडल महामंत्री स्व. श्याम बिहारी यादव की मौत मई को कोविड से हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष व अन्य भाजपा के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही स्वजनों से मिलकर उनका हाल जाना और आश्वासन दिया कि परिवार की हर संभाव मदद होगी। इसके बाद मंझनुपर कस्बा निवासी पूर्व नगर अध्यक्ष स्व. राकेश केसरवानी के आवास पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। स्व. राकेश केसरवानी की कोरोना संक्रमण के चलते 25 अप्रैल को मौत हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेम चौधरी से मिलकर उनको सांत्वना दी। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेम चौधरी को सांत्वना दिया और कहा कि संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार व भाजपा उनके साथ है। यहां से प्रदेश अध्यक्ष को कोरोना संक्रमण से काल के गाल में समाए पूर्व सेक्टर अध्यक्ष स्व. दयाशंकर मिश्र के आवास ऐलई बक्शीपार जाना था, लेकिन उनके परिवार में किसी की बीमारी के कारण सभी स्वजन घर से बाहर थे। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष का ऐलई गांव जाने का कार्यक्रम निरस्त हो गया।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा देवी के आवास पहुंचे। पुष्पा देवी के पिता भईयालाल की की मौत 27 अप्रैल व उनकी माता की मौत नौ मई को हुई थी। प्रदेश अध्यक्ष मंझनपुर से वह सीधे पूरामुफ्ती पहुंचे। जहां पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को श्रद्धांजलि दिया। कहा कि जिन्होंने अपनों को खोया है। पार्टी उनके साथ है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, मंझनपुर विधायक लाल बहादुर, चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, अरुण केसरवानी, नीरज साहू, धर्मराज मौर्य, जितेंद्र सोनकर, प्रतिभा कुशवाहा समेत तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

----

बिना डिप्टी सीएम के प्रदेश अध्यक्ष का आना छोड़ गया सवाल

कौशांबी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम का गृह जनपद है। इन दिनों भाजपा में उठा पटक का दौर चल रहा है। सियासत पूरी तरह से गर्म है। 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी मंथन कर रही है। ऐसे में बड़े नेताओं को आए दिन दिल्ली बुलाया जा रहा है। जिले की सियासत पर डिप्टी सीएम का बड़ा प्रभाव है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की मौत पर सांत्वना देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का जिले में आना और उनके साथ जिले में भाजपा का बड़ा चेहरा माने जाने वाले डिप्टी सीएम का इस कार्यक्रम में शामिल न होने बड़ा सियासी सवाल छोड़ गया। चर्चा है कि जब प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य नेताओं का पीड़ित परिवार के घर पहुंचना और डिप्टी सीएम का कार्यक्रम में शामिल न होना जरूर कुछ इशारा कर रहा है। हालाकि उनके कार्यक्रम में शामिल न होने को कोरोना संक्रमण व व्यस्तता से जोड़कर देखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी