घर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के जफरपुर मोड़ के पास सोमवार की एक तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद लोगों एकत्रित हो गए। बाइक सवार युवक की मौत मौके पर हो गई। लोगों को चालक को घेरा तो वह ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 09:59 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 09:59 PM (IST)
घर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत
घर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

संसू, देवीगंज : कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के जफरपुर मोड़ के पास सोमवार की एक तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद लोगों एकत्रित हो गए। बाइक सवार युवक की मौत मौके पर हो गई। लोगों को चालक को घेरा तो वह ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जहानपुर गांव निवासी 40 वर्षीय अशोक कुमार गौतम पुत्र स्व. भैयालाल सिराथू के एक गैस एजेंसी में काम करता था। सोमवार की शाम अशोक बाइक से घर वापस आ रहा था। तभी कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के जफरपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे एक ते•ा ऱफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। सड़क हादसे में राजगीर व मजदूर घायल

संसू, कसेंदा : पिपरी थाना क्षेत्र के तियरा मोड़ के समीप बाइकों की टक्कर में राजगीर व मजदूर घायल हो गए। लहूलुहान हालत में दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। सूचना पुलिस को दी गई है।

सरायअकिल के हासिमपुर किनार निवासी मन्नीलाल राजगीर है। इन दिनों वह पिपरी के मकनपुर में मकान निर्माण का कार्य कर रहा है। उसका कहना है कि सोमवार की शाम करीब छह बजे वह काम खत्म कर मजदूर अजय के साथ अपने गांव लौट रहा था। वह जैसे ही तियरा मोड़ के समीप पहुंचा था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे मन्नीलाल की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मन्नीलाल समेत अजय घायल हो गया। आसपास रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में दोनों को एंबुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे।

chat bot
आपका साथी