तालाब में पलटी बाइक, युवक घायल

सैनी कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 10:12 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 10:12 PM (IST)
तालाब में पलटी बाइक, युवक घायल
तालाब में पलटी बाइक, युवक घायल

संसू, अजुहा : सैनी कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतेहपुर जनपद के खागा कोरका निवासी मुलायम पुत्र सुरेश कुमार रविवार की सुबह बाइक से अजुहा कस्बा रिश्तेदार के यहां गया था। मुलायम का कहना है कि वापस लौटते समय वह जैसे ही टांडा गांव के समीप पहुंचा था तभी सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। इससे वह घायल हो गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह उसे तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। जालसाजों ने निकाल लिए एफडी के एक लाख रुपये

जासं, कौशांबी : सरायअकिल थाना क्षेत्र के नेवादा स्थित एक बैंक की शाखा में एफडी किए गए एक लाख रुपये जालसाजों ने निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक कर्मियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

इलाके के पिपरहटा निवासी भंवर सिंह यादव ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने नेवादा स्थित एक बैंक की शाखा में एक लाख रुपये की एफडी कर रखी थी। बैंक शाखा में सक्रिय जालसाजों ने कर्मियों की मदद से एफडी की पूरी रकम निकाल ली। एफडी का समय पूरा होने के बाद दो दिन पहले वह बैंक पहुंचा तो इसकी जानकारी हुई। इस पर भंवर सिंह के होश उड़ गए। बैंक मैनेजर से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया तो पीड़ित को वह भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।

chat bot
आपका साथी