सावधान! कहीं दीपावली में आपकी सेहत न खराब कर दे मिलावटी मिठाई, प्रमुख बाजारों व अन्य स्थानों में डंप हो रहा खोवा व अन्य सामग्री

खुशियों का पर्व दीपावली जहां एक ओर अपने हर्ष उल्लास के लिए जाना जाता है। दीपावली की मिठाई का अपने आप में अलग महत्व है। हर कोई अपने अंदाज में लोगो को दीपावली पर मिठाई खिलाता है। इस त्योहार में मिष्ठान की अधिक मांग बढ़ जाने के कारण लोग मिलावट भी करते है। मिलावटी खाद्य सामग्री से सावधान रहे। कही आपकी सेहत न बिगाड़ दे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 12:04 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 12:04 AM (IST)
सावधान! कहीं दीपावली में आपकी सेहत न खराब कर दे मिलावटी मिठाई, प्रमुख बाजारों व अन्य स्थानों में डंप हो रहा खोवा व अन्य सामग्री
सावधान! कहीं दीपावली में आपकी सेहत न खराब कर दे मिलावटी मिठाई, प्रमुख बाजारों व अन्य स्थानों में डंप हो रहा खोवा व अन्य सामग्री

कौशांबी। खुशियों का पर्व दीपावली जहां एक ओर अपने हर्ष उल्लास के लिए जाना जाता है। दीपावली की मिठाई का अपने आप में अलग महत्व है। हर कोई अपने अंदाज में लोगो को दीपावली पर मिठाई खिलाता है। इस त्योहार में मिष्ठान की अधिक मांग बढ़ जाने के कारण लोग मिलावट भी करते है। मिलावटी खाद्य सामग्री से सावधान रहे। कही आपकी सेहत न बिगाड़ दे।

दीपावली में मिठाइयों की भारी मांग होती है। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए दुकानदार ने अभी से खोवा डंप करना शुरू कर दिया है। कस्बे के साथ ही अन्य स्थानों पर इन दिनों खोवा से बनी मिठाइयों की आपूर्ति कम हो गई है। दुकानदार केवल काम चलाऊ मिठाई ही बना रहे हैं। वह अपना पूरा ध्यान दीपावली पर्व न लगाए हुए हैं। खोवा को डंप का इसे दीपावली में खपाने की तैयारी है। करारी कस्बे के एक दुकानदार ने बताया कि वह इन दिनों खोवा का प्रयोग कम कर रहे हैं। जिससे दीपावली में मिठाई कम न पड़े। लोगों की मांग को पूरा करने के लिए अभी से तैयारी नहीं होगी तो उस दिन हम फेल हो जाएंगे। तीज त्योहार में यदि मिठाई नहीं दे पाए तो इससे हमारी दुकानदारी प्रभावित होगी। इस बारे में दुर्गेश गुप्ता का कहना है कि दीपावली के दौरान अधिक खपत के चलते दुकानदार पुराने खोवा का प्रयोग मिठाई बनाने में करते हैं। इस प्रकार की गतिविधियों पर इस बार प्रशासन को रोक लगाना चाहिए। अंशुल केसरवानी, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ का कहना है कि मिलावट तो हर समय होती है, लेकिन त्योहारों मिलावट कुछ ज्यादा होती है। प्रकार की गतिविधियों पर प्रशासन को रोक लगानी चाहिए। हम अपने व्यापारियों से भी कहते हैं मिलावट पर रोक लगाएं। शाह आलम, कारोबारी कहते हैं कि दीपावली खुशियों का पर्व है। हम सब मिलकर दीपावली मनाते हैं। रिश्तों की शुद्धता की तरह की मिठाई भी शुद्ध मिले। इसके लिए जिला प्रशासन को कदम उठाना चाहिए। जिससे मिलावट पर रोक लग सके। डा.अरुण केसरवानी कहते हैं कि यदि पुराने या फिर डंप खोवा की मिठाई का हम प्रयोग करते हैं तो इससे सेहत बिगड़ सकती है। लोगों को जांच परख कर जहां से शुद्ध मिठाई मिले वहां से खरीद करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी