अशोक की हत्या में पुलिस को गुमराह कर रहा अरविंद, सीडीआर के अलावा दूसरा साक्ष्य पुलिस के पास नहीं

पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव में हत्या का फेंकी गई पल्लेदार अशोक की लाश के मामले में हत्थे चढ़े अरविद ने पुलिस को पूरी तरह चकरघिन्नी बनाकर रख दिया है। सर्विलांस के जरिए मृतक के मोबाइल की सीडीआर तो अरविद से बातचीत का सबूत है लेकिन इसके अलावा दूसरा साक्ष्य पुलिस के पास नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM (IST)
अशोक की हत्या में पुलिस को गुमराह कर रहा अरविंद, सीडीआर के अलावा दूसरा साक्ष्य पुलिस के पास नहीं
अशोक की हत्या में पुलिस को गुमराह कर रहा अरविंद, सीडीआर के अलावा दूसरा साक्ष्य पुलिस के पास नहीं

कौशांबी। पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव में हत्या का फेंकी गई पल्लेदार अशोक की लाश के मामले में हत्थे चढ़े अरविद ने पुलिस को पूरी तरह चकरघिन्नी बनाकर रख दिया है। सर्विलांस के जरिए मृतक के मोबाइल की सीडीआर तो अरविद से बातचीत का सबूत है, लेकिन इसके अलावा दूसरा साक्ष्य पुलिस के पास नहीं है। 48 घंटे से अधिक हिरासत में चल रही पूछताछ के बाद स्थिति शून्य ही नजर आ रही है। अब तो पुलिस ने अरविद को छोड़कर जांच की दिशा दूसरी ओर घुमाना शुरू कर दिया है।

उदहिन निवासी अशोक कुमार पल्लेदारी करता था। शुक्रवार की देर शाम वह घर में किसी को कुछ बताए बिना ही निकल गया। पूरी रात घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने सोचा कि वह किसी साथी के यहां ठहर गया होगा। दूसरे दिन उसका मोबाइल स्विच आफ बताने लगा। नतीजतन परेशान परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। रविवार को अशोक की लाश कैमा गांव के बाहर एक ईंट भट्ठा के समीप पड़ी मिली। सिर कूचकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता गया प्रसाद ने गांव के ही अरविद सोनकर पर आशंका जताते हुए बताया कि उसने ही अशोक को फोन कर बुलाया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अरविद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। 48 घंटे से अधिक समय बीत गया, लेकिन पूछताछ में अरविद के जरिए कोई ऐसा ठोस सबूत या साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लगा, जिससे उसे कातिल साबित किया जा सके। उसके एक साथी से भी पूछताछ की गई। अशोक व अरविद समेत पुलिस गिरफ्त में दूसरा साथी कहां-कहां गए, कहां खाना खाए, सभी बिदुओं पर पुलिस ने जांच की, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। मोबाइल के सीडीआर में अरविद व अशोक के बीच बातचीत की पुष्टि तो हुई है, लेकिन काल मृतक अशोक ने ही किया था। बहरहाल अरविद को लेकर असमंजस में फंसी पुलिस ने अब दूसरे पहलुओं पर जांच करना शुरू कर दिया है। इस बारे में एएसपी समर बहादुर का कहना है कि अशोक हत्याकांड में पकड़े गए अरविद से पूछताछ जारी है। सीडीआर में दोनों की बातचीत की पुष्टि हुई है, लेकिन यह सबूत किसी को कातिल साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। अन्य साक्ष्य को इकट्ठा करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी