अशोक की हत्या में अरविद की भूमिका संदिग्ध, केस दर्ज

पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव में पल्लेदार अशोक की सिर कूंचकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने उसके साथी अरविद सोनकर समेत दो लोगों को पकड़ा है। परिवार वालों ने अरविद पर रात को फोन कर बुलाने का आरोप लगाया था। ऐसे में पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उससे पूछताछ भी शुरू कर दी है। हालांकि अरविद पुलिस को गुमराह करते हुए अशोक को बुलाने से इन्कार कर रहा है। जबकि मृतक के मोबाइल पर उसकी काल गई थी इसकी सच्चाई सर्विलांस के जरिए सीडीआर में भी पता चल गई है। अब हत्या के कारणों को पुलिस अरविद की जुबानी सुनना चाहती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:41 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:41 PM (IST)
अशोक की हत्या में अरविद की भूमिका संदिग्ध, केस दर्ज
अशोक की हत्या में अरविद की भूमिका संदिग्ध, केस दर्ज

कौशांबी। पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव में पल्लेदार अशोक की सिर कूंचकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने उसके साथी अरविद सोनकर समेत दो लोगों को पकड़ा है। परिवार वालों ने अरविद पर रात को फोन कर बुलाने का आरोप लगाया था। ऐसे में पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उससे पूछताछ भी शुरू कर दी है। हालांकि अरविद पुलिस को गुमराह करते हुए अशोक को बुलाने से इन्कार कर रहा है। जबकि मृतक के मोबाइल पर उसकी काल गई थी, इसकी सच्चाई सर्विलांस के जरिए सीडीआर में भी पता चल गई है। अब हत्या के कारणों को पुलिस अरविद की जुबानी सुनना चाहती है।

उदहिन बुजुर्ग निवासी गया प्रसाद का 28 वर्षीय बेटा अशोक पल्लेदारी का काम किया करता था। शुक्रवार की देर शाम वह किसी का फोन आया तो बिना बताए घर से निकल गया। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने सोचा कि किसी साथी के यहां रुक गया होगा। दूसरे दिन भी घर नहीं आया तो गया प्रसाद ने उसके मोबाइल नंबर पर काल किया, लेकिन स्विच आफ बता रहा था। स्वजन अशोक की तलाश कर रहे थे। इस बीच रविवार को उसकी खून से लथपथ लाश कैमा गांव स्थित एक ईंट भट्ठा के समीप पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिर कूचकर की गई हत्य के मामले में परिवार के लोग कातिलों के बारे में कुछ नहीं बता पाए। हालांकि गया प्रसाद ने दी गई तहरीर में पुलिस को यह बताया कि गांव के ही अरविद सोनकर के फोन करने पर ही अशोक घर से निकला था। बहरहाल पुलिस ने अरविद के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक अन्य युवक को भी पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। गौर करने वाली बात यह है कि पकड़ा गया अरविद बार-बार पुलिस को गुमराह करते हुए यही कह रहा है कि उसने अशोक को नहीं बुलाया था। जबकि पुलिस अफसरों का कहना है कि अशोक के मोबाइल पर की गई काल अरविद की है। इसकी पुष्टि सर्विलांस के जरिए निकाली गई सीडीआर से पता चला है। बहरहाल घटना के पीछे कारण के बारे में पुलिस तो कुछ नहीं बता रही है, लेकिन चर्चा इस बात की जरूर हो रही है कि अरविद व अशोक के बीच रुपये लेनदेन का विवाद था। बहरहाल हत्या की वजह क्या है, इसे लेकर लोग तरह-तरह के कयास भी लगा रहे हैं।

इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर का कहना है कि अशोक हत्याकांड में आरोपित अरविद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे पकड़ा गया है। मामले में पूछताछ की जा रही है। मोबाइल मिलने के बाद ही काल डिटेल में अरविद का नंबर मृतक के मोबाइल पर पाया गया था। इसी को आधार मानकर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी