ट्रेड यूनियन की हड़ताल में शामिल होंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों पर विचार न होने पर ट्रेड यूनियन की हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 12:01 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:01 AM (IST)
ट्रेड यूनियन की हड़ताल में शामिल होंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
ट्रेड यूनियन की हड़ताल में शामिल होंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

कौशांबी : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों पर विचार न होने पर ट्रेड यूनियन की हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष माया सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की करीब एक साल पहले वार्ता हुई थी। वार्ता के दौरान उनकी मांगों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए कुछ समय मांगा गया था। करीब एक साल बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ। न तो कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार के कर्मचारी होने का लाभ दिया गया और न ही उनके मानदेय को सम्मान प्रयास तरीके से किया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए जूता मोजा, स्वेटर व भोजन आदि की मांग करते हुए आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा है। बताया कि निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वह 26 नवंबर से होने वाले ट्रेड यूनियन कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल हो जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं हो रहा राशन का वितरण

चायल : नगर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पिछले तीन माह से राशन वितरित नहीं किया जा रहा है। स्थानीय सभासदों ने सोमवार को सीडीपीओ से शिकायत कर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सीडीपीओ ने सभासदों को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

चायल नगर पंचायत के सभासद मुन्ना सिंह, शंकरलाल, शिमला देवी का कहना है कि वार्ड नंबर एक सरैयां डीहा, गांधीनगर और आंबेडकर नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पिछले तीन माह से पोषाहार व राशन बच्चों को वितरण नहीं किया गया है। आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों और महिलाओं को राशन वितरण करने के बजाय हजम कर लिया है। आरोप है कि पात्र लाभार्थियों की सूची तक केंद्र के बाहर चस्पा नहीं हैं। आरोप है कि पूछने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि विभाग से राशन नही मिल रहा है। इसी लिए बच्चों, धात्री महिलाओं समेत पात्र लाभार्थियों को राशन नही मिल पा रहा है। सभासदों ने सोमवार को सीडीपीओ चायल से शिकायत कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सीडीपीओ सुदीप्ता जायसवाल का कहना है कि राशन का उठान किया जा चुका है, यदि राशन का वितरण नही हुआ है तो केंद्रों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी