चार साल में कौशांबी का चहुंमुखी विकास : प्रभारी मंत्री

प्रदेश सरकार द्वारा साल में कराए गए कार्यों व शासन स्तर से संचालित की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वहां पर मौजूद लोगों को ऑनलाइन सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इसके बाद प्रभारी मंत्री विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने वर्षों में जो न हो पाया चार वर्ष में कर दिखाया नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 11:17 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 11:17 PM (IST)
चार साल में कौशांबी का चहुंमुखी विकास : प्रभारी मंत्री
चार साल में कौशांबी का चहुंमुखी विकास : प्रभारी मंत्री

कौशांबी : प्रदेश सरकार द्वारा साल में कराए गए कार्यों व शासन स्तर से संचालित की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वहां पर मौजूद लोगों को ऑनलाइन सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इसके बाद प्रभारी मंत्री विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने वर्षों में जो न हो पाया चार वर्ष में कर दिखाया नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जागरूकता गोष्ठी का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। वहां पर उपस्थित लोगों व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को भी सुना। इसके बाद जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों व गरीबों की हित में काम कर रही है। जन कल्याण के लिए 135 योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका लाभ गरीबों को मिल रहा है। कहा कि चार वर्षों में कौशांबी का चहुमुखी विकास कराया गया है। यातायात की बेहतरी के लिए गंगा-युमना नदी पर पुल का निर्माण व सड़कें भी बनाई जा रही हैं। दो ओवर ब्रिज बनाए गए हैं। प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज से शहजादपुर से मंझनपुर व सरायअकिल होते हुए यमुना घाट महिला के लिए राजमार्ग का निर्माण का कराया जाएगा। बेटियों के इलाज व शिक्षा के लिए कन्या सुमंगला योजना चलाई जा रही है। जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि चार वर्ष में सरकार ने धार्मिक स्थलों का भी विकास किया है। चायल क्षेत्र के चरवा स्थित चरकमुनि आश्रम को विकसित करने के लिए धन दिया गया है। मंझनपुर विधायक लालबहादुर चौधरी ने कहा कि सरकार ने जनपद की दो नगर पंचायतों का विस्तार करते हुए नगर पालिका का दर्जा दिया है। साथ ही तीन नई नगर पंचायत में बनाई गई हैं। जिसका लाभ जनपद वासियों को मिला है। सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने कहा कि सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए राजकीय विद्यालय का निर्माण जिले के विकास खंडों में करा रही है। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय निर्माण कराया जाएगा। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री से बताया कि शासन स्तर से संचालित की गई योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागाध्यक्ष द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने किया। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पिटू द्विवेदी, सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी, डीपीआरओ गोपाल जी ओझा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। पोषण अभियान जागरूकता को रैली को किया रवाना

कुपोषण को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा पोषण अभियान चलाया जा रहा है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। स्कूली बच्चे शिक्षक व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर में भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य के जागरूक किया। दिव्यांगों को दी गई तिपहिया साइकिल

प्रदेश सरकार के चार साल कार्यकाल पूरा होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में दिव्यांगों को निशुल्क तिपहिया साइकिल दी गई। प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व विधायकों दिव्यांगों को तिपहिया साइकिल दिया। साइकिल मिलने के बाद वह काफी खुश नजर आए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि दिव्यांगों को आगे बढ़ने के लिए सरकार प्रयासरत है। इन के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। दिव्यांग अपने को कमजोर न समझें उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी

chat bot
आपका साथी