पति-पत्नी के विवाद के बाद चौकी में चला ड्रामा, भीड़ जुटने पर दूसरे थानों से बुलाई गई फोर्स

कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गाव में पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्ष को पुलिस ने चौकी में बुला लिया। गुरुवार को दोनों पक्ष के लोग चौकी पहुंचे तो वहा हंगामा शुरू हो गया। पति व उसके साथ आए लोगों ने पत्नी को चौकी से खींचकर पीटने का प्रयास किया। भीड़ अधिक देखकर पुलिस के हाथपाव फूलने लगे। इसके बाद अन्य थानों की पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद मामला शात हो सका। मामले को लेकर देर शाम तक पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:40 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:40 PM (IST)
पति-पत्नी के विवाद के बाद चौकी में चला ड्रामा, भीड़ जुटने पर दूसरे थानों से बुलाई गई फोर्स
पति-पत्नी के विवाद के बाद चौकी में चला ड्रामा, भीड़ जुटने पर दूसरे थानों से बुलाई गई फोर्स

कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गाव में पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्ष को पुलिस ने चौकी में बुला लिया। गुरुवार को दोनों पक्ष के लोग चौकी पहुंचे तो वहा हंगामा शुरू हो गया। पति व उसके साथ आए लोगों ने पत्नी को चौकी से खींचकर पीटने का प्रयास किया। भीड़ अधिक देखकर पुलिस के हाथपाव फूलने लगे। इसके बाद अन्य थानों की पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद मामला शात हो सका। मामले को लेकर देर शाम तक पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।

रसूलपुर बदले निवासी रंजीत पुत्र पताली का पत्नी शíमला से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ। शíमला का आरोप है कि पति किसी न किसी बात को लेकर अक्सर उसे प्रताड़ित करता रहता है। उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्ष के लोगों को चौकी बुलाया। आरोप है कि शíमला तो कुछ परिवारीजनों को लेकर चौकी आई थी। जबकि रंजीत के साथ गाव के सैकड़ों लोग चौकी आ गए। वह चौकी में ही शíमला को गाली गलौज करने लगे। कुछ लोगों ने तो उसे चौकी से खींचकर पीटने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव करते हुए मामले को शात कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। भीड़ पुलिस पर भारी पड़ने लगी। लोगों ने पुलिस से भी धक्का मुक्की कर लिया। भीड़ के आगे पुलिस के हाथपाव फूल रहे थे। इस चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी अधिकारियों को देकर और फोर्स की माग की। इसके बाद थाने के साथ ही अन्य स्थानों से फोर्स चौकी भेजी गई। पुलिस को देखकर लोगों का विरोध ठंडा हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को वहा से भेज दिया। देर शाम तक पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

chat bot
आपका साथी