अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, कचहरी में किया प्रदर्शन

जिला कचहरी में मुआयना शुल्क व नकल शुल्क बढ़ाए जाने से नाराज अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी है। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायालय गेट के सामने प्रदर्शन कर नारे बाजी की। अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से वाद कारियों को परेशानी हो रही है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति से भी मिला लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि बढ़ाए गए शुल्क को वापस न लेने तक हड़ताल जारी रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:22 PM (IST)
अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, कचहरी में किया प्रदर्शन
अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, कचहरी में किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कौशांबी : जिला कचहरी में मुआयना शुल्क व नकल शुल्क बढ़ाए जाने से नाराज अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी है। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायालय गेट के सामने प्रदर्शन कर नारे बाजी की। अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से वाद कारियों को परेशानी हो रही है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति से भी मिला, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि बढ़ाए गए शुल्क को वापस न लेने तक हड़ताल जारी रहेगी।

जनपद न्यायालय के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायालय गेट के पास धरना प्रदर्शन किया। नाराज अधिवक्ताओं ने नारेबाजी किया। मौके पर मंझनपुर पुलिस पहुंचकर अधिवक्ताओं को समझाया लेकिन बात नहीं बनी। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनु देव त्रिपाठी ने कहा कि जनपद कौशांबी में ही मुआयना पांच रुपये के स्थान पर 50 रुपये व नकल शुल्क 10 के स्थान पर 100 रुपये कर दिया गया है, जबकि प्रयागराज व अन्य जनपदों में अब तक लागू नहीं किया गया। महामंत्री तुषार तिवारी ने कहा कि जनपद में बढ़ाए गए मुआयना व नकल शुल्क को वापस लेने के लिए अधिवक्ता लगातार धरना प्रदर्शन व हड़ताल कर रहे हैं। इसके बाद भी न्यायिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहा कि इस संबंध में मांगे पूरी न होने तक विरोध जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में लंकेश मिश्र, अख्तर खान, नरनारायण मिश्र, उपेंद्र नाथ शुक्ल, केडी द्विवेदी, अजय पांडेय, विकास मिश्रा, शिवा त्रिपाठी, बृजेश मिश्र, आनंद कुमार शुक्ल, पवन तिवारी, अशोक मिश्र, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी