दुष्कर्म के आरोपित को 10 साल की कैद

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में अपर जिला जज सप्तम नीरज कुमार उपाध्याय की अदालत ने 10 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 30 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 10:13 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 10:13 PM (IST)
दुष्कर्म के आरोपित को 10 साल की कैद
दुष्कर्म के आरोपित को 10 साल की कैद

कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में अपर जिला जज सप्तम नीरज कुमार उपाध्याय की अदालत ने 10 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 30 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।

मंझनपुर इलाके की एक किशोरी को गांव का ही बृजबिहारी उर्फ राकेश पुत्र राधे ने अपने प्रेम जाल में फंसाते हुए 23 जुलाई 2016 अपने साथ भगा ले गया। तीन दिनों तक कानपुर में रखकर किशोरी को शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म किया। मामले में पिता ने नामजद आरोपित के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिसिया दबिश के चलते किशोरी को लेकर आरोपित उसके घर पहुंचा और छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश की और जेल भेज दिया। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले का ट्रायल अपर जिला जज सप्तम की अदालत में चला। राज्य की ओर से एसपीओ सुरेश कुमार शर्मा व विशेष लोक अभियोजक दिनेश केसरवानी ने वादी समेत कुल सात गवाहों का बयान कराया। शनिवार को मामले की सुनवाई हुई। पत्रावली का अवलोकन करने और गवाहों के बयान सुनने के बाद अदालत ने आरोपित बृजबिहारी को दोषी पाया और उसे 10 साल कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई। गोकशी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संसू, देवीगंज : कड़ाधाम थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता गांव से पुलिस ने गोकशी के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया। साथ ही न्यायालय में पेश कर पुलिस ने उसे जेल भेजवाया।

इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार ने बताया कि अलीपुर जीता निवासी तालिब पुत्र सगीर अहमद गोवंश की तस्करी व वध करने के मामले में छह माह पहले थाने के मुकदमे में शामिल है। वह फरार चल रहा था। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी तो वह चकमा देकर फरार हो जा रहा था। शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने इंस्पेक्टर को बताया कि वह आरोपित अपने परिवार से मिलने के लिए गांव आया है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी