कोविड नियमों के उल्लंघन पर 25700 जुर्माना

कोविड संक्रमण को खत्म करने के लिए सरकार ने सप्ताह में दो दिन की बंदी लागू की है। इसका कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस रविवार की सुबह से ही सड़क पर जिद्दोजहद शुरू किया। कोविड का उल्लंघन करने पर 25700 का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर 328 वाहनों का ई-चालान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:11 PM (IST)
कोविड नियमों के उल्लंघन पर 25700 जुर्माना
कोविड नियमों के उल्लंघन पर 25700 जुर्माना

जासं, कौशांबी : कोविड संक्रमण को खत्म करने के लिए सरकार ने सप्ताह में दो दिन की बंदी लागू की है। इसका कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस रविवार की सुबह से ही सड़क पर जिद्दोजहद शुरू किया। कोविड का उल्लंघन करने पर 25700 का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर 328 वाहनों का ई-चालान किया।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैरियर लगाकर हर दिन वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के 50 स्थानों पर बैरियर लगाकर जांच की गई। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीम ने जांच किया। बिना मास्क घर से निकलने वाले 67 लोगों को पुलिस ने रोका और कार्रवाई करते हुए 12 हजार सात सौ रुपये जुर्माना वसूल किया। इतना ही नहीं, 193 वाहनों का ई-चालान किया। इसी प्रकार यातायात प्रभारी रवींद त्रिपाठी ने मंझनपुर चौराहा, टेंवा, ओसा, करारी आदि स्थानों में टीम के साथ जांच किया। यातायात प्रभारी ने बताया कि 135 वाहनों का ई-चालान किया गया। साथ ही कोविड के नियमों का उल्लंघन करने पर 13 हजार रुपये जुर्माना जमा कराया गया। कहा कि कोविड संक्रमण को रोकने के लिए शासन स्तर से जो गाइडलाइन जारी की गई है। उसका पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दो घरों से ढाई लाख की गृहस्थी चोरी

संसू, अर्का : करारी थाना क्षेत्र के बंधवा कल्यान गांव में चोरों ने बंद पड़े दो घरों को अपना निशाना बनाया। सेंधमारी व ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवरात समेत करीब ढाई लाख रुपये की गृहस्थी पार कर दी। वापस लौटने पर जानकारी हुई तो होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

बंधवा कल्यान निवासी रामलखन गौतम खेती करके परिवार का भरण पोषण करता है। वह शुक्रवार को अपनी ससुराल परिवार के साथ गया हुआ था। गांव के ही विनोद भी अपने रिश्तेदार के यहां परिवार के साथ गए थे। इस बीच चोरों ने दोनों घर को अपना निशाना बनाया। रात को चोरों ने रामलखन के घर की दीवार में पीछे से सेंधमारी की। रामलखन के मुताबिक बक्से व आलमारी में रखा पांच हजार रुपया नकदी, सोने-चांदी के जेवरात व बर्तन आदि समेत करीब दो लाख रुपये की गृहस्थी पार कर दी। इसी तरह विनोद के घर का ताला तोड़कर चोरों ने दो हजार रुपया नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात आदि करीब 40 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। शनिवार की सुबह जब गांव के कुछ लोगों ने खेत में विनोद के घर का बिखरा पड़ा सामान देखा तो होश उड़ गए। जानकारी होने पर दोनों गृहस्वामी गांव लौटे। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी