प्रतिबंधित पशु का 110 किलो मांस व तमंचा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के टिकरी उपरहार गांव से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से एक सौ दस किलो मांस और तमंचा-कारतूस बरामद किया गया है। लिखा पढ़ी के बाद चालान न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:19 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:19 PM (IST)
प्रतिबंधित पशु का 110 किलो मांस व तमंचा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिबंधित पशु का 110 किलो मांस व तमंचा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

कौशांबी। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के टिकरी उपरहार गांव से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से एक सौ दस किलो मांस और तमंचा-कारतूस बरामद किया गया है। लिखा पढ़ी के बाद चालान न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

पूरामुफ्ती के टिकरी उपरहार गांव से दो युवक बुधवार की दोपहर करीब 11 बजे थैला लेकर जा रहे थे। इस बीच मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक गोमांस बेचने के लिए निकले हैं। थाना प्रभारी हमराहियों के साथ पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस तलाशी में युवकों के पास से एक सौ दस किलो मांस और तमंचा व दो कारतूस बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मांस गोवंश का है। दोनों बेचने के लिए क्षेत्र के गांवों में जा रहे थे। पकड़े गए युवकों में अजीम खान पुत्र जागीर और फरहान पुत्र शेरे निवासीगण टिकरी उपरहार हैं। पुलिस ने बरामद किए 21 गोवंश, तस्कर हुए फरार

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव के समीप पुलिस ने ट्रक में लदे 21 गोवंश बरामद किए। जबकि चालक समेत तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने गोवंशों को क्षेत्र के ही गोशाला में सुरक्षित कराते हुए अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया। मंझनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर उन्होंने अपनी टीम के साथ कादीपुर पुल के समीप वाहन चेकिग शुरू कर दी। इस बीच गोवंश लदा एक ट्रक उधर से गुजरा। रोकने पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पीछा करके किसी तरह चालक को रोका गया लेकिन तब तक वह और साथ में रहे तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो चुके थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बंधवा रजबर स्थित गोशाला में बरामद हुए 21 मवेशियों को सुरक्षित करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी