पानी के विवाद में युवक को मारी गोली

घायल जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:00 AM (IST)
पानी के विवाद में युवक को मारी गोली
पानी के विवाद में युवक को मारी गोली

गंजडुंडवारा (कासगंज), संवाद सूत्र। थाना सुन्नगढ़ी के गांव फतेहपुर में खेत में पानी लगाने के विवाद को लेकर किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। मामले में चार लोगों के नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। घायल को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है।

गुरुवार को थाना सुन्नगढ़ी निवासी बलवीर सिंह का 18 वर्षीय पुत्र शिव सिंह खेत में पानी लगा रहा था। पानी लगाने के विवाद को लेकर गांव के अजब सिंह, समर सिंह, मुन्नालाल, आशीष से कहासुनी हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोपितों ने शिव सिंह के साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से आरोपितों गाली मार दी। गोली लगने से शिव सिंह घायल हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। स्वजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना के संबंध में नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला प्रथम ²ष्टिया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। गोली पीड़ित के घुटने के नीचे लगी है फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

सुभाष कुमार, प्रभारी निरीक्षक सुन्नगढ़ी थाना

chat bot
आपका साथी