रंजिश में काटे थे युवक के दोनों हाथ, तीन गिरफ्तार

कासगंज, संवाद सहयोगी। ढोलना थाना क्षेत्र में दो वर्ष पहले युवक के दोनों हाथ कटने का मामला दुर्घटना न

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 06:50 AM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 06:50 AM (IST)
रंजिश में काटे थे युवक के दोनों हाथ, तीन गिरफ्तार
रंजिश में काटे थे युवक के दोनों हाथ, तीन गिरफ्तार

कासगंज, संवाद सहयोगी। ढोलना थाना क्षेत्र में दो वर्ष पहले युवक के दोनों हाथ कटने का मामला दुर्घटना नहीं, एक षड़यंत्र था। जमीनी विवाद में युवक के दोनों हाथ काटे गए थे। बाद में उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। पुलिस ने इसे दुर्घटना बता मामला बंद कर दिया। पुन: विवेचना में रंजिश में हाथ काटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित फरार है।

अगस्त 2018 में थाना ढोलना क्षेत्र के गांव पथरेकी निवासी शिशुपाल के जमीनी विवाद के चलते नामजदों ने दोनों हाथ काटने के बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। घायल की हालत में सुधार हुआ तो उसने गांव के ही पप्पू सिंह, नरेंद्र सिंह और बबलू सिंह एवं विष्णु पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की जांच कर रहे तत्कालीन ढोलना थानाध्यक्ष बटेश्वर सिंह ने मामले को रेल दुर्घटना बताकर नवंबर 2019 में एफआर लगा दी। पीड़ित अधिकारियों के यहां दस्तक देता रहा। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर सितंबर में मामले की पुन: विवेचना के आदेश देते हुए ढोलना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को जांच अधिकारी नियुक्त किया। ढोलना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुन: विवेचना में रंजिशन हाथ काटकर युवक को अपाहिज करने का मामला सामने आया है। तीन आरोपित पप्पू, नरेंद्र और बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। विष्णु फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी