अखिलेश का संदेश पहुंचाने साइकिल पर दौड़े सपाई

पेट्रो मूल्य बढ़ोतरी के मामले में विपक्षियों ने सरकार को घेरना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:04 AM (IST)
अखिलेश का संदेश पहुंचाने साइकिल पर दौड़े सपाई
अखिलेश का संदेश पहुंचाने साइकिल पर दौड़े सपाई

कासगंज, जागरण संवाददाता : पेट्रो मूल्य बढ़ोतरी के मामले में विपक्षियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने साइकिल के जरिए गांव-गांव लोगों से संपर्क कर पार्टी का संदेश पहुंचाया।

पूर्व सांसद एवं जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शाहरुख राज के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। नगला गणेश से शुरू साइकिल यात्रा नगला झड़ी, भरगैन, बल्लूपुर, झाऊझोर, मेदपुर आदि गांव मे पहुंची। कार्यकर्ताओं ने मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग कर लोगों को किताबों का वितरण किया। किताबों के जरिए सपा मुखिया अखिलेश यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। यात्रा में डॉ. श्याम राठौर, राशिद अली, सत्यपाल यादव, सचिन यादव, मनवीर सिंह, सोनू यादव, अंकुर सोलंकी, शीलेन्द्र कुमार, रामबहादुर सिंह, अंशुल, सौरभ यादव, तारिक अनवर, राहत अली, ब्रजेश राठौर आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी