संगठन की रीढ़ होता है कार्यकर्ता

सोरों में लगे भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के इतिहास पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:15 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:15 AM (IST)
संगठन की रीढ़ होता है कार्यकर्ता
संगठन की रीढ़ होता है कार्यकर्ता

सोरों (कासगंज),संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार को समापन हुआ। वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास और नीतियों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र वाष्र्णेय, ज्ञान गुप्ता एवं योगेंद्र चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी संघर्ष के दौर से गुजरी तो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपना खून पसीना एक कर पार्टी को बुरे दौर से उभारा। आज कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। कार्यक्रम को रामेश्वर दयाल महेरे, नवल कुलश्रेष्ठ, बृजेश उपाध्याय, आदित्य काकोरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक महेरे ने किया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय दुबे ने की। सुधीर कुमार यादव, वेद प्रकाश शर्मा, प्रिस बघेल, संपूर्णानंदन भारद्वाज, शरद, गोविद तिवारी, नीरज रावत, यशोदा रावत, मुकेश, बुशरा राईन, शकुंतला, जय सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी