महिलाओं ने डीएम से साझा की समस्याएं

बुधवार को मिशन शक्ति के तहत पारस्परिक संवाद कार्यक्रम दो घंटे चला। पारिवारिक समस्याओं बताकर जिलाधिकारी से समाधान मांगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 04:39 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 04:39 AM (IST)
महिलाओं ने डीएम से साझा की समस्याएं
महिलाओं ने डीएम से साझा की समस्याएं

कासगंज, संवाद सहयोगी। बुधवार को मिशन शक्ति के तहत पारस्परिक संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने आनलाइन डीएम के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा और उनका समाधान मांगा। दो दर्जन महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। डीएम ने महिलाओं को इसके निराकरण का आश्वासन दिया।

सुबह साढ़े दस बजे पारस्परिक संवाद कार्यक्रम शुरू हुआ। मोबाइल की पहली घंटी बजी तो वह सोरों की रमा का था। रमा ने डीएम सीपी सिंह से पति से चले आ रहे विवाद पर चर्चा की। डीएम ने न्यायालय में वाद दायर करने का सुझाव दिया। गंजडुंडवारा की छात्रा अंशिका राठौर एवं अंशिका सिंह ने पाक्सो एक्ट की जानकारी ली। डीएम ने पाक्सो एक्ट के प्रावधानों को बताया। सुमंगला योजना और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जानकारी दी। आंगनबाड़ी सहायिका बिलराम शायरा बेगम ने दो माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की तो पटियाली के मुहल्ला शेरखान निवासी सलीमा नाज ने पति द्वारा घरेलू हिसा की जाने की शिकायत की। डीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया। छात्रा रिचा गुप्ता और शिवा दुबे ने भी अपनी आनलाइन समस्या रखी। डीएम ने समस्याओं को सुनकर आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों से समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। महिलाओें ने प्रोबेशन अधिकारी ओम प्रकाश यादव से भी महिलाओं योजनाओं की जानकारी ली।

गंजडुंडवारा में छात्राओं को किया गया जागरूक

कस्बा के नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। संरक्षण अधिकारी ललतेश कुमार ने छात्राओं को अधिकार और कर्तव्य का बोध कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने की। छात्राओं ने फोन पर बात कर डीएम से वार्ता कर समस्याएं रखीं। डीएम सीपी सिंह ने आनलाइन छात्राओं को आत्म रक्षा की शपथ दिलाई। राधेश्याम, यतेंद्र कुमार, केशव, अवधेश, अशोक, कृष्णवीर, मधुरानी, प्रदीप गुप्ता, राहुल, अनिल, तारिक महमूद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी