मकान के मलबे में दबकर घायल हुई महिला की मौत

कासगंज, संवाद सहयोगी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भूड़ में पड़ोसी द्वारा प्लाट की नींव खुदवाने के दौर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Nov 2020 05:39 AM (IST) Updated:Mon, 09 Nov 2020 05:39 AM (IST)
मकान के मलबे में दबकर घायल हुई महिला की मौत
मकान के मलबे में दबकर घायल हुई महिला की मौत

कासगंज, संवाद सहयोगी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भूड़ में पड़ोसी द्वारा प्लाट की नींव खुदवाने के दौरान दो मंजिला मकान गिर गया था। इसमें दबकर एक मासूम सहित तीन लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल गृहस्वामिनी का उपचार अलीगढ़ में चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

गांव नगला भूड़ में 29 अक्टूबर को प्रेम सिंह का पड़ोसी किरंदर सिंह अपनी मकान के निर्माण के लिए नींव खुदवा रहा था। नींव गहरी खोदे जाने से प्रेम सिंह का पक्का दो मंजिला मकान गिर गया था। मलबे में दबकर प्रेम सिंह की पत्नी कुसमा, डेढ़ वर्षीय नातिनी दिशा और पुत्रवधू घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल कुसमा को अलीगढ़ रेफर किया गया था। अलीगढ़ के मेडीकल कालेज में उसका उपचार चल रहा था। मौत के लड़ते हुए कुसमा रविवार को जिदगी की जंग हार गई। कुसमा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। शव के गांव पहुंचते ही सीओ आरके तिवारी, इंस्पेक्टर राजीव सिरोही गांव पहुंच गए। शव का अंतिम संस्कार किया गया है। ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर, रेफर

स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत शाम लगभग साढे छह बजे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार कौशल पुत्र प्रेम चंद्र निवासी बढ़ारी खुर्द को टक्कर मार दी, जिससे कौशल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जाता है कि कौशल कासगंज में रह रहे अपने छोटे भाई कल्पेश के यहां से वापिस गांव लौट रहा था। घटना के संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। मकान के विवाद में मारपीट का किया घायल

कोतवाली के गांव बांकनेर में मदनलाल और सत्यनारायण के बीच मकान का विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि दोनों ही एक परिवार से संबंध रखते हैं। सत्यनारायण ने अपने हिस्से का बैनामा मदन लाल को कर दिया था, लेकिन किसी विवाद के चलते रविवार को सत्यनारायण अपने भाइयों और साथियों के साथ मकान पर पहुंच गया। मदन लाल उसके पुत्र बबलू और सनी के साथ मारपीट की तथा मकान को गिरा दिया। मामला कोतवाली पहुंचा है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान में है पुलिस जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी