आवास विकास कालोनी को कब मिलेगी गंदगी के ढेर से निजात

कासगंज संवाद सहयोगी शहर की सबसे बड़ी आवासीय कालोनी आवास विकास में सफाई व्यवस्था बदहाल है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:25 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:25 AM (IST)
आवास विकास कालोनी को कब मिलेगी गंदगी के ढेर से निजात
आवास विकास कालोनी को कब मिलेगी गंदगी के ढेर से निजात

कासगंज, संवाद सहयोगी : शहर की सबसे बड़ी आवासीय कालोनी आवास विकास में सफाई व्यवस्था बदहाल है। सड़क किनारे गंदगी पड़ी रहती है। पालिका के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई को नहीं पहुंचते हैं। इससे स्थानीय लोगों में पालिका के विरुद्ध आक्रोश है। वे आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से सफाई कराने की मांग की है।

कासगंज-सोरों मार्ग पर आवास विकास कालोनी स्थित है। इस कालोनी में सभी वर्गों के लोगों के आवास हैं। कालोनी की साफ-सफाई का जिम्मा पालिका प्रशासन का है। पालिका की अनदेखी से मुख्य मार्ग एवं गलियों के किनारे गंदगी पड़ी रहती है। पार्कों में लोग पशुओं को बांधते हैं। लोगों का कहना है कि पालिका के कर्मचारी सफाई को नहीं पहुंचते हैं। कुछ स्थानीय लोग भी गंदगी के लिए जिम्मेदार हैं। लोगों ने अधिशासी अधिकारी से सफाई कराने की मांग की है। ताकि क्षेत्र के लोगों को गंदगी से राहत मिल सके। अभी तो दुर्गध के कारण सड़कों से निकलना मुश्किल हो रहा है। सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से कूड़ा ना उठाने के कारण कालोनी में गंदगी रहती है। पालिका भी यदि गंभीर हो जाए तो समस्या का निदान हो जाएगा।

- वेदराम वर्मा निवासी आवास कालोनी लोगों ने पार्कों में पुशओं को बांधकर भी समस्या बढ़ाई है। यदि स्थाई नागरिक भी जागरूक हो जाएं और पालिका का सहयोग करें तो समस्या कम होगी

- रवि कुमार निवासी आवास विकास कालोनी यदि कर्मचारियों की लापरवाही से कालोनी में सफाई नहीं हो पा रही है तो क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को निर्देश देकर विशेष सफाई अभियान चलाएंगे।

- लवकुश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी

chat bot
आपका साथी