'मास्क नहीं पहने हैं तो मैं क्या करूं..'

प्रभारी चिकित्साधिकारी का जवाब सुन कर भाजपा के जिलाध्यक्ष हैरान रह गए। सोरों के सीएचसी की कई दिनों से जनता शिकायत कर रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:52 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:52 AM (IST)
'मास्क नहीं पहने हैं तो मैं क्या करूं..'
'मास्क नहीं पहने हैं तो मैं क्या करूं..'

कासगंज, जागरण संवाददाता। सोरों के सीएचसी पर मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार की हकीकत शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के सामने आ गई। जब उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी से केंद्र पर नर्सों के मास्क नहीं पहनने की शिकायत की तो उन्होंने छूटते ही कहा कि मैं क्या करूं..?

सोरों सीएचसी पर मरीजों की सुनवाई न होने की शिकायतें कई दिन से जिलाध्यक्ष को मिल रही थी। शनिवार को वह सोरों सीएचसी पर पहुंचे तो काउंटर पर नर्स बगैर मास्क के बैठी हुई थी। इन्हें टोकने के बाद में वह प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत से मिले तो उन्होंने कहा कि डॉक्टर उधर बैठे हैं। इस पर भाजपा नेताओं ने अभद्र व्यवहार की शिकायत सीएमओ से की है।

आरटीओ दफ्तर में दलालों को रोकें

आरटीओ दफ्तर में दलाली की शिकायतों पर जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने आरटीओ दफ्तर में पहुंचकर अधिकारियों से बात की। हालांकि यहां पर कोई दलाल नहीं मिला, लेकिन जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी दफ्तर पर नजर रखें। जनता का काम नहीं होने की शिकायतें मिल रही हैं। तय अवधि में जनता का काम किया जाए।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता से मिल रहे फीडबैक के आधार पर सीएचसी एवं आरटीओ दफ्तर गए थे। सीएचसी प्रभारी के रवैये की शिकायत सीएमओ से की है तो वह डॉक्टर से जवाब तलब कर रही हैं। जनता को किसी भी दफ्तर में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, ऐसा हमारा प्रयास है।

chat bot
आपका साथी