गंगा में बढ़ रहा पानी, लो फ्लड के हालात

कछला पर जलस्तर बढ़कर पहुंचा 163.55 बढ़ते हुए जल स्तर से किसान भी परेशान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 10:23 PM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 06:27 AM (IST)
गंगा में बढ़ रहा पानी, लो फ्लड के हालात
गंगा में बढ़ रहा पानी, लो फ्लड के हालात

जागरण संवाददाता, कासगंज: बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से गंगा के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। पटियाली क्षेत्र में फसलों तक गंगा का पानी पहुंच गया है। बांधों से छोड़े गए पानी से गंगा का जल स्तर बढ़कर जलस्तर 163.55 मीटर तक जा पहुंचा है। इसके अभी और बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में हो रही निरंतर बारिश से बैराजों पर बढ़ रहे पानी के दबाव को कम करने के लिए गंगा नदी में पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। गंगा नदी में छोड़े जा रहे इस पानी से गंगा में बाढ़ के हालात बन रहे हैं। रविवार को गंगा नदी में सामान्य फ्लड के हालात बन गए। जबकि गंगा का पानी तीन दिन पूर्व ही पटियाली क्षेत्र में तटवर्ती गांवों की फसली भूमि तक जा पहुंचा है। गंगा में बढ़ता पानी अब और आगे बढ़ने के लिए बेताब नजर आ रहा है। तटवर्ती ग्रामों के ग्रामीणों की माथे पर चिता की लकीरें आ गई हैं। उन्हें यह डर सताने लगा है यदि बाढ़ आई तो बड़ा नुकसान हो सकता है। गंगा में बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन और सिचाई विभाग पूरी तरह सतर्कता बनाए हुए है। बाढ़ चौकियों को सचेत रहने के निर्देश जिलाधिकारियों ने दिए हैं। सिचाई विभाग रेलवे और जिला प्रशासन को गंगा की स्थिति से निरंतर अवगत करा रहा है।

एक्सईएन ने किया कादरगंज घाट का निरीक्षण : रविवार शाम जल स्तर बढ़ने पर सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरूण कुमार ने टीम के साथ पटियाली क्षेत्र स्थित कादरगंज घाट का निरीक्षण किया। यहां पर गंगा के पानी की स्थिति को देखा। तटवर्ती गांवों में जाकर वहां स्थिति देखी। एक्सईएन ने बताया कि गंगा में लो फ्लड के हालात हैं, लेकिन कोई बड़ा संकट नहीं है। यह रहा पानी का डिस्चाज:

-हरिद्वाज बैराज से 94161 क्यूसेक।

-बिजनौर बैराज से 86681 क्यूसेक।

-नरौरा बैराज से 112285 क्यूसेक।

------'गंगा के जल स्तर पर पूरी नजर रखी जा रही है। अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। प्रशासन की तैयारियां पूर्ण हैं।'

-चंद्र प्रकाश सिंह

जिलाधिकारी, कासगंज

chat bot
आपका साथी