गांव ज्याउद्दीनपुर में नालियां टूटी, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

कासगंज संवाद सहयोगी ग्राम पंचायत ज्याउद्दीनपुर में नालियां जगह-जगह टूटी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 05:22 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 05:22 AM (IST)
गांव ज्याउद्दीनपुर में नालियां टूटी, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
गांव ज्याउद्दीनपुर में नालियां टूटी, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

कासगंज, संवाद सहयोगी : ग्राम पंचायत ज्याउद्दीनपुर में नालियां जगह-जगह टूटी हैं। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मनरेगा की मजदूरी श्रमिकों को नहीं मिल सकी है। पंचायत के मजरा गुलाबी नगला में इंटरलाकिग का कार्य अधूरा पड़ा है।

ब्लाक कासगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत ज्याउद्दीनपुर स्थित है। नगला गुलाबी भी यहां का मजरा है। ग्राम पंचायत में विकास कार्य नहीं हुए हैं। ज्याउद्दीनपुर में नालियां जगह-जगह टूटी हुई हैं। इनसे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है। गांव में हैंडपंप खराब पड़े हैं। गुलाबी नगला कोई भी सड़क प्रधान ने नहीं बनवाई। एक सड़क बनी भी है, उसका इंटरलाकिग का कार्य अधूरा है। पंचायत घर का निर्माण हो चुका है, लेकिन बरात घर का निर्माण नहीं कराया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए घरेलू शौचालय भी पूरे नहीं बने हैं। मनरेगा की मजदूरी श्रमिकों को नहीं मिल सकी है। इससे ग्रामीण इस योजना के तहत काम करने से कतरा रहे है। आंकड़ों की नजर में

- जनसंख्या 4000

- कुल मतदाता 1760

- महिला मतदाता 800

- पुरुष मतदाता 960 - जातियां लोधी, बघेल, जाटव, बाल्मीकि, साहू मुस्लिम, ठाकुर, कुम्हार, कोरी, नाई एवं अन्य

घरों में शौचालय नहीं बनवाए गए हैं। तमाम पात्र इस योजना से वंचित रह गए हैं। मनरेगा में जिन ग्रामीणों ने काम किया है, उन्हें पारिश्रमिक नहीं मिल सका है। लोगों का योजना से मोह भंग हो रहा है।

- धर्मपाल, ग्रामीण ज्याउद्दीनपुर आधा दर्जन से अधिक नल खराब पड़े हैं। गर्मी के मौसम में पेयजल का संकट होगा। सफाई कर्मचारी भी समय पर नहीं आता। सफाई व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ाई हुई है। परेशानी हो रही है।

- सतीश चंद्र, ग्रामीण नगला गुलाबी पंचायत में पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। पेंशन, राशन कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं। विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। शिकायतों के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे।

- सरिता देवी, दूसरे नंबर की प्रधान पद की उम्मीदवार पंचायत घर बना हुआ है। बरात घर का प्रस्ताव दे चुके हैं। समानता के अनुरूप कार्य किया गया है। सरकारी सुविधाओं का पात्रों को लाभ दिलाया गया है। नलों के संबंध में विभाग को जानकारी दे दी है।

- सतीश चंद्र, निवर्तमान प्रधान

chat bot
आपका साथी