जलभराव की समस्या से मजरा जात को नहीं मिली निजात

कासगंज संवाद सहयोगी शहर से सटी ग्राम पंचायत मजरा जात में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:35 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:35 AM (IST)
जलभराव की समस्या से मजरा जात को नहीं मिली निजात
जलभराव की समस्या से मजरा जात को नहीं मिली निजात

कासगंज, संवाद सहयोगी : शहर से सटी ग्राम पंचायत मजरा जात में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पाई है। अमांपुर मार्ग का नाला चोक पड़ा है। गांव की साफ-सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। पंचायत क्षेत्र में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा चुका है। श्मशान स्थल का निर्माण प्रस्तावित है।

कासगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मजरा जात नगर पालिका की आबादी से जुड़ी हुई है। इसमें दर्जन भर गांव शामिल हैं। ग्राम पंचायत में लोधी एवं कुशवाह जाति की बाहुल्य है। अन्य समाज के लोग भी निवास करते हैं। पानी, बिजली, सड़क की संपूर्ण व्यवस्था नहीं है। गांव के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। क्षेत्रीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो ग्राम पंचायत के कुछ मजरों में पंचायत घर का निर्माण हुआ है। खड़ंजा, नाली निर्माण, इंटरलाकिग, लाइट की व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हुआ है, लेकिन सफाई व्यवस्था को लेकर न तो अधिकारी कर्मचारी गंभीर हैं और न ही यहां के जनप्रतिनिधि। - मजरा जात की कुल आबादी : 5200

- कुल मतदाता : 3650

- पुरुष मतदाता : 1900

- महिला मतदाता : 1750 ग्राम पंचायत में शामिल मजरे

- पहाड़पुर माफी

- टीकमपुरा

- नगला बाले नई बस्ती

- नगला भट्टा

- नई हवेली

- नगला बबूल

- खान बहादुर

- कुतुबपुर पट्टी ग्राम पंचायत में निवर्तमान प्रधान ने काम तो कराए हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया है। सफाई कर्मचारियों की लापरवाही रही है। इससे नाले-नालियां चौक हैं।

- डा. कृपाल सिंह, ग्रामीण खड़ंजे, इंटरलाकिग तो बने, लेकिन जल्द ही उखड़ गए। जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। कई विद्युत पोल ऐसे हैं जिन पर लाइटें नहीं लगाई गई हैं।

- हेतराम सिंह, ग्रामीण

ग्राम पंचायत में पात्रों को पेंशन, सड़क बिजली, राशन कार्ड के कार्य कराए गए हैं। सार्वजनिक शौचालय, पंचायत घर बनवाया है। श्मशान घाट के लिए प्रस्ताव जा चुका है।

- सुरेंद्र सिंह, निवर्तमान प्रधान शिक्षा के लिए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थापित नहीं कराया गया है। ग्राम पंचायत सचिव से पंचायत के लोग काफी त्रस्त हैं। गलियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

- बृजकिशोर, चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे। सफाई व्यवस्था उचित नहीं है। इसकी जानकारी मिली है। संबंधित सफाई कर्मचारी एवं एडीओ से कह कर यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।

- श्रीकांत यादव, डीपीआरओ

chat bot
आपका साथी