विजयदशमी पर पर्व क्षत्रियों ने भरी एकजुटता की हुंकार

कासगंज संवाद सहयोगी जिले में क्षत्रिय समाज ने विजय दशमी पर्व धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:42 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:42 AM (IST)
विजयदशमी पर पर्व क्षत्रियों ने भरी एकजुटता की हुंकार
विजयदशमी पर पर्व क्षत्रियों ने भरी एकजुटता की हुंकार

कासगंज, संवाद सहयोगी : जिले में क्षत्रिय समाज ने विजय दशमी पर्व धूमधाम से मनाया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शहर के नदरई गेट स्थित रानी लक्ष्मी बाई कम्युनिटी हाल में शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया। श्रीराम एवं महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। हवन कुंड में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।

विजय दशमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दातागंज विधानसभा से विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह का दिन गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर विजय प्राप्त की थी। असत्य पर विजय की पताका फहराई थी। क्षत्रिय समाज के अशोक सिसौदिया, संजय सिंह, योगेंद्र चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विक्रम सिसौदिया ने हवन यज्ञ में आहुति देकर शस्त्र पूजन किया। विनीत सिसौदिया, वीरेंद्र सिंह प्रमोद ठाकुर, राजकुमार राघव, बंटी, पंकज गुरहार, नेत्रपाल सिंह मौजूद रहे। सोरों विकास खंड के गांव नगरिया स्थित गायत्री इंटर कालेज में भी विजय दशमी पर्व पर क्षत्रिय समाज द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलीगढ़ से आए हुए प्रदेश महासचिव राजेश चौहान ने कहा कि सभी क्षत्रिय पदाधिकारियों एवं नेताओं को एक मंच पर आने की जरूरत है। चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो। प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सिंह चौहान नीरू ने कहा कि सबसे पहले हमारे समाज के लोगों को राजनीति में पूरी भागीदारी रखनी चाहिए। समाज के विधायक और सांसद होंगे तो विधानसभा एवं लोकसभा में पहुंचकर अपने समाज के हित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि हम सब लोग एक मंच पर हैं, और हमारा समाज हमारे साथ हैं। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह गौर कहा कि छोटी-छोटी बातों पर क्षत्रिय लोग लड़ना बंद करें और अगर हमारे समाज के किसी आदमी का शोषण होता है तो सीधे-सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. शशिलता चौहान ने की। मंडल अध्यक्ष दलबीर सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, वरुण चौहान, संजय सिसोदिया, अवनीश सोलंकी, शिव प्रताप सिंह सोलंकी, संजय सोलंकी, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, धर्मपाल सिंह सोलंकी सहित क्षत्रिय बंधु मौजूद रहे। गांव कंतौर में भी क्षत्रियों समाज ने किया शस्त्र पूजन

कासगंज विकास खंड के गांव कांतौर में भी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने विधि विधान से हवन कर श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि ठाकुर संजीव सिंह यदुवंशी एडवोकेट, कार्यक्रम अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष प्रेमवीर सिंह एडवोकेट, शस्त्रों पर कलावा बांधकर पूजन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्षत्रिय वंश में जन्मे संपूर्ण समाज के भगवान श्री राम के आदर्शों पर संपूर्ण समाज को चलना चाहिए। संजीव सिंह यदुवंशी एडवोकेट ने कहा कि हमें जाति एवं मनुष्यता से उठ कर भगवान श्रीराम भगवान, कृष्ण से प्रेरणा लेकर देश व धर्म की सेवा के लिए एकजुट और मजबूत होना है। विरासत को जीवंत रखने के लिए शस्त्र एवं शास्त्र दोनो का पूजन आवश्यक है। अभय प्रताप सिंह पुंढीर, टिकू पुंढीर, के पी सिंह, सुवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह पुंढीर, रोरन सिंह पुंढीर, नागेंद्र सिंह पुंढीर, गौरव पुंढीर, बबलू पुंढीर, सुदीप चौहान, विष्णु गुरहार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी