कासगंज में ईंट से कुचलकर महिला की हत्या

कृषि रक्षा इकाई कार्यालय के निकट महिला का लहूलुहान शव पड़ा मिला। देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम बुलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 04:42 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 04:42 AM (IST)
कासगंज में ईंट से कुचलकर महिला की हत्या
कासगंज में ईंट से कुचलकर महिला की हत्या

कासगंज, संवाद सहयोगी। शहर के सोरों रोड स्थित कृषि रक्षा इकाई कार्यालय के निकट बुधवार को महिला का लहूलुहान अवस्था में शव मिला। महिला की ईंट से कुचलकर हत्या की गई है। फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने एक कर्मचारी और दो अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

शहर के सोरों गेट पर ब्लाक कार्यालय के पीछे कृषि रक्षा इकाई का कार्यालय है। यहां कृषि विभाग के कर्मचारियों के आवास भी हैं। इनमें कर्मचारी परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह कुछ लोगों ने कार्यालय के एक ओर झाड़ियों में महिला का लहूलुहान शव देखा। सीओ आरके तिवारी, एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। शव से कुछ दूर कार्यालय मार्ग पर लगी इंटरलाकिग की खून से सनी ईंट मिली। संभवत: इसी से कुचलकर महिला की हत्या की गई। हत्यारे ने शव को यहां से घसीटकर झाड़ियों में डाल दिया। झाड़ियों तक शव को घसीट कर ले जाने और खून के निशान भी मिले हैं। शिनाख्त न होने पर अज्ञात में पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने डाग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए खून के सैंपल लिए हैं।

-------

कर्मचारी के आवास पर जा कर रुक गया जोनी:

घटनास्थल सूंघने के बाद डाग स्क्वायड टीम के साथ आया जोनी परिसर में ही बने एक कर्मचारी के आवास में जा कर घुस गया। आवास से कुछ दूर डाग स्क्वायड टीम ने टूटी चूड़ियां बरामद की हैं। जिस कर्मचारी के आवास पर जोनी रुका था वह बंद था। कर्मचारी एटा था। सूचना देकर उसे एटा से बुलाया गया और आवास खुलवाया तो जोनी दरवाजा खुलते ही आवास में घुस गया। हालांकि, यहां से कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ने कर्मचारी और दो अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

--------

दुष्कर्म की भी जताई जा रही आशंका:

महिला की हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। टूटी चूड़ियां इस बात की गवाही दे रही हैं कि महिला ने संघर्ष भी किया।

----

कराया जाएगा डीएनए टेस्ट:

सीओ सदर आरके तिवारी का कहना है कि अज्ञात शव का डीएनए कराया जाएगा। जो व्यक्ति महिला का उत्तराधिकारी बनकर सामने आएगा तो उसका भी डीएनए कराया जाएगा। डीएनए मिलने पर ही उसे उत्तराधिकारी माना जाएगा।

-------

महिला की ईंट से कुचलकर हत्या की गई है। दुष्कर्म के मामले में जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

- आदित्य प्रकाश वर्मा, एएसपी

chat bot
आपका साथी