सीडीओ की पत्नी सहित दो की कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण से कासगंज के शिक्षक ने आगरा में दम तोड़ दिया है। अधिकारियों और कर्मचारियों और शिक्षकों में शोक जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:03 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:03 AM (IST)
सीडीओ की पत्नी सहित दो की कोरोना से मौत
सीडीओ की पत्नी सहित दो की कोरोना से मौत

संवाद सहयोगी, कासगंज : सीडीओ की पत्नी की बुधवार की सुबह कोरोना संक्रमण से बनारस में मौत हो गई। वहीं, जिले के गंजडुंडवारा में तैनात अछनेरा के मूल निवासी शिक्षक की आगरा में मौत हुई है। अधिकारियों कर्मचारियों और शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है।

सीडीओ तेज प्रताप मिश्र का परिवार बनारस में रहता है। उनकी पत्नी निशा मिश्रा कई दिन से बीमार थी। मंगलवार को उनका आक्सीजन लेबल काफी नीचे पहुंच गया था। उपचार के बाद आक्सीजन लेबल में सुधार भी हुआ था, लेकिन बुधवार की सुबह आक्सीजन लेबल फिर से नीचे आ गया और उनकी मौत हो गई। वह कोरोना पाजिटिव थीं। वहीं, जिला आगरा के अछनेरा निवासी योगेंद्र गंजडुंडवारा विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय अल्लेहपुर पर सहायक अध्यापक थे। बीते सप्ताह उनकी तबियत खराब हुई थी तो वह अपने घर चले गए। दो दिन पूर्व अछनेरा में ही हालत गंभीर हुई तो स्वजन उन्हें उपचार के लिए आगरा ले गए। आगरा के निजी अस्पताल में बुधवार की सुबह आक्सीजन लेबल गिरने से उनकी मौत हो गई। शिक्षक भी कोरोना पाजिटिव थे। सीडीओ की पत्नी की मौत पर प्रशासनिक अधिकारी एवं विकास भवन कलक्ट्रेट कर्मियों ने शोक व्यक्त किया है। वहीं, शिक्षक की मौत पर शिक्षक समाज में भी शोक व्याप्त है।

10 प्रवासी सहित 54 मिले कोरोना पाजिटिव

जिले में कोरोना पाजिटिवों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को 54 नए मामले सामने आए हैं। जिले भर में स्वास्थ्य केंद्रों, रोडवेज बस स्टैंड पर 1095 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। जिनमें 10 प्रवासी सहित 54 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। 470 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। पाजिटिव मिले लोगों को जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में आसोलेट किया गया है। कुछ लोगों को होम आइसोलेट भी किया गया है। जिले भर में 625 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। सीएमओ डा. अनिल कुमार ने बताया कि पाजिटिव मिले लोगों को आसोलेट किया गया है। लोग भीड़भाड़ वाले इलाके में ना जाएं। मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें।

chat bot
आपका साथी