मतदाता जागरूकता को निकाला मशाल जुलूस

व्यापारियों ने शहरवासियों को मतदान के लिए जागरुक किया। डीएम सीपी सिंह और एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने भी मतदाताओं से बढ़-चढ़ कर मतदान का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:18 AM (IST)
मतदाता जागरूकता को निकाला मशाल जुलूस
मतदाता जागरूकता को निकाला मशाल जुलूस

कासगंज, जागरण संवाददाता। व्यापार मंडल के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता के लिए शनिवार को मशाल जुलूस निकाला गया। व्यापारियों ने शहरवासियों को मतदान के लिए जागरुक किया। डीएम सीपी सिंह और एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने भी मतदाताओं से बढ़-चढ़ कर मतदान का आह्वान किया।

डीएम और एसपी के नेतृत्व में प्रभु पार्क से शुरू हुआ मशाल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। हाथों में मशाल और मतदाता जागरूकता नारे लिखी तख्तियां लिए व्यापारी मतदान के लिए जागरूक कर रहे थे। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने कहा यह लोकतंत्र का महापर्व है। मतदान संवैधानिक व मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण करने के बाद हर युवा मतदाता बनता है। देश के निर्माण में अपनी भूमिका वोट से निभाता है। सतीश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, डॉ. मोहम्मद फारूख, दविद्र चंडौक, रजत बिड़ला, सुनील अग्रवाल, विजय चौहान, कबीर प्रताप, अमित वाष्र्णेय, सतेंद्रनपाल सिंह एडवोकेट, अनिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी