तीर्थ स्थल घोषित न होने तक जारी रहेगा संघर्ष

सोरों को तीर्थ स्थलों की सूची में शामिल कराने की मांग को लेकर जार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:23 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:23 AM (IST)
तीर्थ स्थल घोषित न होने तक जारी रहेगा संघर्ष
तीर्थ स्थल घोषित न होने तक जारी रहेगा संघर्ष

संवाद सहयोगी, कासगंज : सोरों को तीर्थ स्थलों की सूची में शामिल कराने की मांग को लेकर जारी आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए संतों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मंथन किया। सोरों को तीर्थ स्थल घोषित न किए जाने तक संघर्ष जारी रखने को कहा गया है।

सोरों स्थित मानव कल्याण आश्रम में हुई बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार सोरों को तीर्थ स्थल घोषित नहीं करती है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी, प्रयागराज, मथुरा आदि तीर्थों को विशेष पैकेज दिए हैं। जबकि सोरों की उपेक्षा की है। सतपाल महाराज के शिष्य संत प्रेम पराग आनंद ने कहा है कि सरकारों ने अब तक सोरों की उपेक्षा की है लेकिन अब संत समाज भी आंदोलन में शामिल है। तीर्थ स्थल घोषित कराने के बाद ही आंदोलन समाप्त होगा। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से आंदोलन में सहभागिता निभाने की अपील की है। डा. दुष्यंत शर्मा, राहुल गुप्ता, शिव कुमार, मोहर सिंह, सोनपाल, गिर्राज मास्टर, महेश मौजूद रहे। दिव्यांगजन तीर्थ आंदोलन में हुए शामिल, किया प्रदर्शन: सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कराने के लिए सूकर क्षेत्र संयुक्त विकास मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा है। बुधवार को दिव्यांगजन भी आंदोलन में शामिल हुए। गांधी पार्क में सांकेतिक धरना देकर दिव्यांगों ने सोरों को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की सीएम से मांग की है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्राचीन धार्मिक नगरी सूकर क्षेत्र सोरों को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। सूकर क्षेत्र संयुक्त विकास मोर्चा के इस आंदोलन में बुधवार को क्षेत्र के दिव्यांगों ने सहभागिता निभाई। कासगंज गेट स्थित गांधी पार्क पर सुबह 11 से एक बजे तक सांकेतिक रूप से धरना दिया। दिव्यांगों ने सोरों को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की मांग की है। कुलदीप निर्भय ने कहा कि सोरों विश्व का श्रेष्ठ धार्मिक स्थल है। सरकार को तीर्थ स्थल का दर्जा देना चाहिए। धर्मपाल, नंदकिशोर, शकुंतला, गंगादेवी, ज्ञानदेवी, हेतराम, महेश, अनिल, राजपाल, योगेश, टिकू, चमेली देवी, महिपाल, दुर्गा सिंह, राजेंद्र सिंह, भोपाल सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी