संपत्ति के विवाद में पुत्र ने ही की थी पिता की हत्या

थाना अमांपुर के गांव सुजरई में हुई किसान की हत्या का पुलिस ने पर्दाफ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:27 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:27 AM (IST)
संपत्ति के विवाद में पुत्र ने ही की थी पिता की हत्या
संपत्ति के विवाद में पुत्र ने ही की थी पिता की हत्या

संवाद सहयोगी, कासगंज: थाना अमांपुर के गांव सुजरई में हुई किसान की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्यारोपित पुत्र को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। आरोपित को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। 19 सितंबर को गांव सुजरई निवासी 62 वर्षीय हरपाल सिंह पुत्र खूबी राम खेत पर पानी लगाने गए थे। देर रात वह लहूलुहान हालत में खेत में मिले थे। उन्हें गोली मारकर घायल किया गया था। अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई थी। हत्या के मामले में पत्नी पुष्पमित्रा ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने एसओजी, सर्विलांस एवं थाना पुलिस की टीम गठित कर पर्दाफाश के लिए लगाया था। जांच में जुटी पुलिस ने मिले साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के लिए पुत्र सुनील को हिरासत में लिया। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपित ने पिता की गोली मारकर हत्या करना स्वीकारा। एएसपी अनिल कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि आरोपित ने पूछताछ में बताया है कि उसके पिता संपत्ति अन्य भाइयों को देना चाहते थे। मुझे मेरा हिस्सा नहीं दे रहे थे। इसलिए उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। सरकार बनने पर सम्मानित होंगे बूथ अध्यक्ष : भाजपा बिलराम मंडल की संगठनात्मक बैठक किसरौली में हुई। जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की प्राथमिक सीढ़ी है। इसका मजबूत होना आवश्यक है। प्रदेश में फिर से सरकार बनी तो प्रत्येक बूथ अध्यक्ष का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियां समझे और घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाए। संजय पुंढीर, कौशल साहू, उत्तम चंद्र पाथरे, कृष्णकांत वशिष्ठ, सौरभ पाल, मुनेंद्र सिंह चौहान, लालता प्रसाद लोधी, मुनेंद्र चौहान मोहर सिंह, राजेश परमार, योगेश गुरहार, विनोद गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, प्रदीप चौहान, अंकित राजपूत, रवि प्रधान, गौरव गुरहार, मुरारी सिंह, सुनील साहू, रघुवीर नायक, विजय नायक, निर्दोष कुमार मौजूद रहे।

------------------------

युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनने पर हुआ अभिनंदन

फोटो नंबर : 12

संस, कासगंज : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नदरई गेट स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीकांत गर्ग एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल द्वारा युवा जिलाध्यक्ष के रूप में देव प्रकाश लोधी का नाम घोषित करने के बाद उनका अभिनंदन किया गया। अमित पल्तानी ने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद देव प्रकाश उचित कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करेंगे। अश्वनी चतुर्वेदी ने जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं में वे कदम से कदम मिलाकर साथ रहेंगे। व्यापारियों के सम्मान के लिए अगर संघर्ष करना पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे। अशोक गौड़, राजीव गुप्ता बबलू, सौरभ यादव, संजय पल्तानी, गुंजन अग्रवाल, अमित वर्मा, पंकज मिश्रा, बंटी गोयल, राजू अग्रवाल, अन्नू यादव, जीनू यादव, दीपक कश्यप, पारस जैन, दिनेश, हिमांशु माहेश्वरी, आशीष कावरा, धर्मेंद्र राठी, अभिषेक भारद्वाज, अमित अग्रवाल, विजेंद्र सिंह, अभिषेक शाक्य, अमित कुमार, दिलीप साहू, अतुल कुमार जाटव, कमलसिंह बघेल, सौरभ यादव, अभिषेक यादव, राधारमण कालू, जयप्रकाश, संतोष राजपूत, गुलशन साहू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी