सहालगों के चलते बढ़े यात्री, बसों का दिखा टोटा

निजी बसों ने क्षमता से अधिक यात्री भी बैठाए गए। डग्गेमार वाहनों की चांदी रही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 04:45 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 04:45 AM (IST)
सहालगों के चलते बढ़े यात्री, बसों का दिखा टोटा
सहालगों के चलते बढ़े यात्री, बसों का दिखा टोटा

कासगंज, संवाद सहयोगी। बुधवार को देवोत्थान पर्व पर सहालगों की मारामारी रही। लिहाजा बसों में यात्रा करने वालों की संख्या भी अधिक रही। बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। निगम की व्यवस्थाएं भी बोनी साबित हुई। निजी वाहनों ने क्षमता से अधिक यात्री ढोए। डग्गेमार वाहनों की भी चांदी रही।

सुबह से ही रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ थी। दिल्ली-अलीगढ़ मार्ग पर बसें थीं, लेकिन यात्रियों की संख्या के सामने कम नजर आई। आगरा-बरेली के लिए बसों का अधिक अभाव था। यात्रियों को इस मार्ग पर यात्रा करने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। कस्बाई क्षेत्रों के लिए निगम की कोई व्यवस्था नहीं थी। लोगों ने निजी वाहनों अथवा डग्गेमार वाहनों के सहारे यात्रा की। गंजडुंडवारा, सहावर, पटियाली, बिल्सी, बिसौली, सहसवान जाने वाले यात्री बसों के लिए भटकते रहे और डग्गेमार वाहनों में ही यात्रा की। मिनी बसों में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाया गया और अधिक किराया भी वसूला गया। डग्गेमार वाहनों ने भी अधिक किराया वसूला। यात्री परेशान रहे और उन्हें व्यय भी अधिक करना पड़ा। एआरएम संजीव कुमार का कहना है कि निगम की सभी बसों को आनरोड किया गया। फेरे भी बढ़ाए गए, लेकिन यात्रियों की संख्या बहुत थी, लिहाजा कुछ परेशानी हुई है। डिपो की व्यवस्थाएं पूरी रहीं हैं। निर्धन कन्या के विवाह में दिया दान दहेज

कासगंज: शहर के संस्था आपकी बेटी, हमारी बेटी द्वारा नगला बाले स्थित गरीब कन्या के विवाह में पिता का सहयोग किया। संस्था ने बेटी को अलमारी, बक्सा, बैड, सिलाई मशीन, ओढ़ने-बिछाने के कपड़े दान में दिए। संस्था के संतोष हिदुस्तानी ने बताया कि उन्होंने कन्या विवाह सहयोग सेवा अभियान शुरू किया है। इसी के तहत बेटी की शादी में भेंट दी है। उन्होंने बताया कि उनका संकल्प है जो भी बेटी का पिता उसके यहां सहयोग आएगा 5100 रुपये प्रत्येक विवाह में देंगे। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय राजपूत ने भी एक मुस्लिम कन्या के विवाह में सहयोग किया 5100 रुपये दिए। कन्या विवाह सहयोग अभियान की लोगों ने सराहना की है।

chat bot
आपका साथी