ठंड बढ़ते ही सज गया ऊनी वस्त्रों का बाजार

व्यापारियों को सहालगों के चलते बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। गत वर्ष के सापेक्ष कीमतें नहीं बढ़ी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 05:00 AM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 05:00 AM (IST)
ठंड बढ़ते ही सज गया ऊनी वस्त्रों का बाजार
ठंड बढ़ते ही सज गया ऊनी वस्त्रों का बाजार

कासगंज, संवाद सहयोगी मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ गई है। इस कारण ऊनी वस्त्रों के बाजार भी सज गए हैं। दुकानदारों ने नया स्टाक लगाया है। देवोत्थान पर्व से सहालगों का दौर शुरू होगा। ऐसे में ऊनी वस्त्रों की बिक्री बढ़ गई है। गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष ऊनी वस्त्र की कीमतें नहीं बढ़ी हैं।

त्योहार पर भी ऊनी वस्त्रों की बिक्री हुई थी, लेकिन बीते तीन दिनों में बारिश और कोहरे के बाद ठंड बढ़ गई है तो ऊनी वस्त्रों की बिक्री भी बढ़ी है। शहर में रेडीमेड विक्रेताओं के अलावा ऊनी वस्त्रों के अस्थाई बाजार भी सज गए हैं। सहालगों के चलते दुकानदारों ने ऊनी वस्त्रों का नया स्टाक सजाया है। दुकानदारों को बढ़ी सर्दी और सहालगों से अच्छे व्यापार की उम्मीद जगी हुई है। वैसे इस वर्ष ऊनी वस्त्रों की कीमतें बीते वर्ष के सापेक्ष है। उनमें कोई इजाफा नहीं हुआ है। कीमतें न बढ़ना भी व्यापार के लिए बेहतर साबित होगा। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों ने ऊनी वस्त्रों की खरीदारी शुरू कर दी है। फुटपाथ पर भी ऊनी वस्त्रों की दुकानें लग गई हैं, इन दुकानों पर भी भीड़ देखी गई है। दीपावली पर्व पर भी ऊनी वस्त्रों की बिक्री हुई थी। अब नया स्टाक लगाया है। सहालगों एवं बढ़ती सर्दी के कारण ऊनी वस्त्रों की बिक्री बढ़ रही है।

रहीस अहमद, रेडीमेड वस्त्र कारोबारी

इस बार ऊनी वस्त्रों की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। कीमतें बीते वर्ष के सापेक्ष हैं। ऊनी वस्त्रों की खरीदारी शुरू हो गई है।

मनोज तोषीनवाल, ऊनी वस्त्र विक्रेता

chat bot
आपका साथी