कंपिल हाईवे को जोड़ने वाला गांव बड़ौला का मुख्य मार्ग बदहाल

वाहन चलाना दूभर हो रहे हादसे ग्रामीणों ने डीएम से मार्ग के पुन निर्माण कराए जाने की मांग की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 06:20 AM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 06:20 AM (IST)
कंपिल हाईवे को जोड़ने वाला गांव बड़ौला का मुख्य मार्ग बदहाल
कंपिल हाईवे को जोड़ने वाला गांव बड़ौला का मुख्य मार्ग बदहाल

संवाद सूत्र, पटियाली(कासगंज): कंपिल हाईवे को जोड़ने वाला गांव बड़ौला का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। मार्ग पर वाहन चलाना दूभर हो गया है। पैदल पथ पार करने वालों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम से मार्ग के पुन: निर्माण कराए जाने की मांग की है।

बड़ौला से लधौली, कंपिल की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़कों के गड्ढे में पानी भर जाने से राह निकलना दूभर होता है। इस मार्ग पर वाहन चलाना जोखिम भरा रहता है। तिराहे से वेदराम इंटर कालेज तक का मार्ग तो पूरी तरह जर्जर है। यहां आए दिन गड्ढों में फंसकर पटियाली जाने वाले आटो, ई-रिक्शा पलट कर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। ग्रामीण कई बार उच्च अधिकारियों से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन नतीजा ढाक के तीनपात रहा है। ग्रामीण रामचंद्र बताते हैं कि जनप्रतिनिधियों ने गांव के विकास की ओर कभी ध्यान नहीं दिया। आठ वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण हुआ था। इसके बाद न तो सड़क की मरम्मत हुई है और नहीं जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे हैं, जबकि ग्रामीणों के लिए यह मार्ग समस्या का कारण बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग को समस्या से निजात दिलानी चाहिए।

- बंटी सिंह, खाद व्यवसायी यह सड़क कंपिल हाईवे को जोड़ती है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मार्ग से वाहन गुजरते हैं। पटियाली के लिए आटो और ई-रिक्शा भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। सड़क टूटी होने के कारण हादसे होते रहते हैं। सड़क का पुन: निर्माण कराए जाना जरूरी है।

- अंशुल सिंह, निवासी बड़ौला लिक मार्गों के मरम्मतीकरण के लिए चिन्हिकरण किया जा रहा है। शीघ्र टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। - सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

chat bot
आपका साथी