गुरुमाता के अस्थि विसर्जन को आया काफिला

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सिद्धदाता आश्रम की गुरुमाता अशर्फी देवी की अस्थियां पांच दर्जन से ज्यादा वाहनों से आए थे शिष्य सोरों और कछला घाट पर दिनभर रही भीड़

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 15 Aug 2019 06:21 AM (IST)
गुरुमाता के अस्थि विसर्जन को आया काफिला
गुरुमाता के अस्थि विसर्जन को आया काफिला

सोरों (कासगंज),संवाद सूत्र। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सिद्धदाता आश्रम की गुरुमाता अशर्फी देवी की अस्थियां सोमवार को सोरों में विसर्जित की गईं।

सोमवार सुबह सोरों में पांच दर्जन से ज्यादा वाहनों का काफिला देख लोग चौंक गए। पता चला कि फरीदाबाद हरियाणा के सिद्धदाता आश्रम के बैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य की धर्मपत्नी अशर्फी देवी का निधन हो गया है। उनके पुत्र स्वामी पुरुषोत्तम आचार्य एवं स्वामी मधुसूदन आचार्य अस्थियां विसर्जन करने आए हैं। हरिपदी गंगा घाट पर पिडदान किया और अस्थियां विसर्जित कीं। इसके बाद उनके दोनों पुत्रों ने कछला घाट पर भी अस्थियां विसर्जित कीं। इस दौरान बड़ी संख्या में शिष्य भी थे। अस्थि विसर्जन करने आने वाले शिष्यों के साथ हरियाणा में तैनात आइजी आइपीएस मेघराज कौशिक भी थे। इसके चलते गंगा घाट पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

chat bot
आपका साथी