बिलराम नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

कासगंज संवाद सहयोगी बिलराम के नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:37 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:37 AM (IST)
बिलराम नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
बिलराम नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

कासगंज, संवाद सहयोगी : बिलराम के नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। डीएम ने निर्देश पर कासगंज के ईओ ने बिलराम पहुंचकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। एक माह में समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटे सफाई कर्मचारियों ने कस्बे में सफाई की।

बीती 20 जुलाई से बिलराम के पंचायत सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर कामबंद हड़ताल कर पंचायत कार्यालय पर धरना दे रहे थे। कर्मचारियों की हड़ताल से कस्बे की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। लोग परेशान थे। मंगलवार को डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर कासगंज के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह यादव ने बिलराम पहुंचकर हड़ताली कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। समय से वेतन देने, अन्य देयों का भुगतान एक माह में करने के साथ-साथ हड़ताल के समय का कर्मचारियों का वेतन न काटे जाने सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। ईओ के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इसके बाद काम पर लौटे कर्मचारियों ने कस्बे में सफाई की। सफाई होने से कस्बावासियों ने राहत की सांस ली है। कर्मचारियों की समस्याओं को सुना, उनकी जायज मांगों को एक माह के अंदर पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही हड़ताल के समय का वेतन न काटने का भरोसा दिलाया है। कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

- धर्मराज सिंह यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कासगंज ईओ के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। यदि समय सीमा के अंदर समस्याएं नहीं निपटी तो कर्मचारी पुन: आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

- प्रदीप कुमार, जिलाध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ कांग्रेस

chat bot
आपका साथी