सभी मांग पूरी न होने तक जारी रहेगी हड़ताल

कासगंज जागरण टीम उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर सात सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:56 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:56 AM (IST)
सभी मांग पूरी न होने तक जारी रहेगी हड़ताल
सभी मांग पूरी न होने तक जारी रहेगी हड़ताल

कासगंज, जागरण टीम : उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर सात सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर हैं। सोमवार को छठे दिन स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर धरना दिया। मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई।

शहर में अशोक नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना दे रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि उनकी सभी मांग जायज है। सरकार को बिना किसी देर किए मांगों को मान लेना चाहिए। कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही हैं। डा. विनोद, डा. वीरपाल, सूर्यकांत, अंशिका सिंह, दीप शिखा, गौरव, प्रयागश्री, शशि, शिखा, रजनी मौजूद रहे। सहावर में धरना दे रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक सरकार मांग पूरी नहीं कर देती, तब तक कर्मचारियों का यह आंदोलन जारी रहेगा। डा. शशि प्रताप सिंह, डा. पवन साहू ने कर्मचारियों की मांगों को न्यायोचित बताया। डा. शिशिर प्रताप, डा. राजीव यादव, डा. निखत समीना, केदार सिंह, धर्मेंद्र यादव, आश्वनी, बादल सिंह, रंजना यादव, रंजनी, शारिक संविदा कर्मी मौजूद रहे। अमांपुर में डा. संजय यादव ने कहा कि सरकार संविदा कर्मियों के स्थानांतरण प्रक्रिया को लागू करने एवं समान कार्य समान वेतन को भी अपनाए। जब तक प्रदेश सरकार हम लोगों की सभी मांगे नहीं मान लेती है तब तक प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी रहेगी। डा. गौरव एवं डा. शालिनी सिंह ने कहा कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन चलता रहेगा। डा. अनुज मिश्रा, डा. संजय यादव, डा. गौरव तोमर, डा. अजय कुमार, डा. नीरेंद्र कुमार, डा. ललित शर्मा, डा. अर्चना चौहान, डा. शालिनी, डा. शिखा यादव, डा. रीतू यादव, प्रिया, प्रियंका, प्रतीक्षा वर्मा मौजूद रहे। भरगैन, सिढ़पुरा, पटियाली और गंजडुंडवारा में भी संविदाकर्मियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी