धरना प्रदर्शन की सफलता को बनाई रणनीति

कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच की बैठक कृषि प्रसार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 04:51 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 04:51 AM (IST)
धरना प्रदर्शन की सफलता को बनाई रणनीति
धरना प्रदर्शन की सफलता को बनाई रणनीति

संवाद सहयोगी, कासगंज : कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, पेंशनर्स अधिकार मंच की बैठक कृषि प्रसारण कार्यालय पर हुई। जिसमें 28 अक्टूबर को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की सफलता को रणनीति बनाई गई। शिक्षक एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी निभाने की बात कही गई।

मंच के अध्यक्ष खूबेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि 28 अक्टूबर को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर पुरानी पेंशन की बहाली सहित 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में मंच के बैनर तले विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिले में भी डीएम कार्यालय पर सुबह 11 बजे विशाल धरना-प्रदर्शन होगा। बैठक को संबोधित करते हुए मंच के जिलामंत्री रमेश चंद्र ने जिले के सभी कर्मचारी एवं शिक्षको से धरना-प्रदर्शन में सहभागिता निभाने की अपील की। दुष्यंत चौहान, इंद्र कुमार, राज कुमार, पेशकारसिंह, एके गौतम मौजूद रहे। मंडल और कार्यसमिति के पदाधिकारी किए गए सम्मानित: भाजपा जिला कार्यालय भाजयुमो की कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें मंडल और कार्यसमिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि युवा जो ठान लेते हैं, वह कर दिखाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने 2022 के चुनाव में भाजपा को सत्ता में वापस करने का संकल्प दिलाया। संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अतुल चौहान ने किया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने सभी का आभार व्यक्त किया। आशुतोष शर्मा, प्रीति चौहान, विकास निर्भय, मुकेश प्रजापति, अमन चौहान, रोहित सोलंकी, शिवम वाष्र्णेय, राहुल अग्रवाल, कृष्ण गर्ग, चंदन सोलंकी, कृष्णा मौर्य, अंशुल, विवेक मौजूद रहे। वेद मंत्रों के साथ देव प्रतिमाओं की हुई स्थापना : पटियाली कस्बा के पाताली महादेव मंदिर पर माता दुर्गा, पवन पुत्र हनुमान की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इससे पूर्व कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर में हवन, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान हुए। शोभायात्रा का कस्बे में नगर भ्रमण कराया गया। वैदिक रीति रिवाज एवं वेद मंत्रों के साथ देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। मंदिर भगवान की जय-जयकार से गुंजायमान हुआ। चंद्रपाल मिश्र, अरविद मिश्र, दिनेश चंद्र तिवारी, ईश्वरी प्रसाद द्विवेदी, अनिल मिश्र, अवधेश पांडेय, श्रवण कुमार, अमित, वीरपाल, ज्ञानेंद्र मिश्र, प्रेमनारायण दीक्षित, हरिश्याम मिश्र, अटल मिश्र, अभिषेक, अनमोल, रिकेश दीक्षित, विशाल चतुर्वेदी, भोला मौजूद रहे।

कस्बे में चला स्वच्छता अभियान

: पटियाली कस्बे में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत अध्यक्ष डा. शशि मिश्रा के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने सफाई कर्मचारियों की टीम बनाकर सभी वार्डों में अभियान को गति दी। मच्छरों एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए डीडीटी पाउडर, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। पंचायत कर्मियों ने बस्तियों में फागिग की। कूढ़े के ढेरों को हटाया। सफाई नायक रूप किशोर ने बताया कि गलियों में खाली प्लाटों से भी कूड़ा हटाया गया। मुख्य बाजारों में भी स्वच्छता अभियान चला है। ईओ ने कहा है कि स्वच्छता अभियान में सभी सहयोग करें।

chat bot
आपका साथी