अशोक नगर में 29 कोरोना पाजिटिव मिलने से हड़कंप

कासगंज, जागरण संवाददाता: जिले में मंगलवार को 46 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं, जिनमें से शहर के अशोक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 06:04 AM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 06:04 AM (IST)
अशोक नगर में 29 कोरोना पाजिटिव मिलने से हड़कंप
अशोक नगर में 29 कोरोना पाजिटिव मिलने से हड़कंप

कासगंज, जागरण संवाददाता: जिले में मंगलवार को 46 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं, जिनमें से शहर के अशोक नगर में 29 कोरोना पाजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बस्ती में पहुंचकर लोगों की जांच शुरू की। बस्ती को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है।

जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। संक्रमण बढ़ने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है।

सोमवार रात नोएडा लैब से मिली जांच रिपोर्टों में 43 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। इनमें से 29 पाजिटिव शहर के अशोक नगर इलाके के हैं। जबकि मंगलवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई 1862 जांचों में मात्र 3 लोग सिढ़पुरा के कोरोना पाजिटिव मिले हैं। अशोक नगर में एक साथ 29 केस मिलने से यहां के लोगों में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर लोग भयभीत हो गए हैं। अशोक नगर क्षेत्र को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। उन्हें बिना जरूरी काम के घर से न निकलने, मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रहने के साथ-साथ बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया गया। ------

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। लोग लापरवाह बने हुए हैं। कोरोना से बचने के लिए नियमों का पालन करें। लक्षण पाए जाने पर जांच कराएं, पाजिटिव मिलने पर उचित उपचार लें। न डरें न घबराएं।

प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ कासगंज एसडीएम व डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण मंगलवार दोपहर एसडीएम ललित कुमार और डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश ने अशोक नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर यहां की व्यवस्थाएं देखीं। एसीएमओ ने जांच बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। वहीं एसडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर जांच व ओपीडी पहुंचने वाले मरीजों को बिना मास्क प्रवेश न दें। नियमों का पालन कराएं।

chat bot
आपका साथी